{"_id":"587f70764b58144a27a23c5e5e595624","slug":"national-swimming-competition-in-meerut-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई की नेशनल स्वीमिंग में जोश और जज्बे का तूफान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई की नेशनल स्वीमिंग में जोश और जज्बे का तूफान
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Thu, 19 Nov 2015 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नीले पानी में जोश और जीत के जज्बे ने दर्शकों में नया रोमांच भर दिया। दर्शकदीर्घा में बैठे दर्शक अपने खिलाड़ी का जोर-जोश से उत्साह बढ़ाया। प्रतिभागी पानी में मछली की गति से तैरते चले जा रहे थे। उनकी नजरें सिर्फ अपने टारगेट पर थी। यह नजारा कैलाश प्रकाश स्टेडियम के तरणताल का था। यहां पर बुधवार से सीबीएसई की नेशनल स्वीमिंग चैंपियनशिप का शुभारंभ हुआ है।
प्रतियोगिता के पहले दिन बालक व बालिका वर्ग में कुल 32 इवेंट हुए। अंडर 12 से लेकर अंडर 19 वर्ग के बीच हुए मुकाबलों के विजेताओं को शाम को पदक देकर सम्मानित किया गया। इसमें फ्री स्टाइल, बैक स्ट्रोक, बटरफ्लाई, फ्री स्टाइल रिले, इंडिविजुअल मेडल इवेंट, 50 मीटर से 400 मीटर की दूरी वाले हुए। सभी इवेंट्स में देश और विदेश से आए तैराकों ने अपनी तैराकी क्षमता का परिचय दिया।
चैंपियनशिप में सीबीएसई ऑब्जर्वर राजकुमार, करण स्कूल क ी निर्देशक निर्मल सिंह, प्रिंसिपल प्रीति जोशी, चेयरमैन भानु प्रताप सिंह, आयोजन सचिव सुशील त्यागी, प्रेम मेहता, अजय चौहान, मधुलिका शर्मा, दीपिका, सीमा चौधरी व स्टाफ मौजूद रहा। चैंपियनशिप में बृहस्पतिवार को दूसरे दिन फ्री स्टाइल में 1500 मीटर सहित अन्य मुकाबले होंगे।
विज्ञापन
गैलरी से मित्रों ने बढ़ाया उत्साह
स्वीमिंग पूल में प्रतियोगिता के लिए उतरे प्रतिभागियों का गैलरी में बैठे परिजनों और मित्रों ने पूरे जोश के साथ उत्साह बढ़ाया। गो..गो..गो की आवाज़ों और तालियों से स्वीमिंग पूल की दर्शक दीर्घा गूंजती रही।
कैमरे में कैद किया स्टेडियम
अलग-अलग शहरों व ओमान, कुवैत, दुबई, शारजाह सहित अन्य देशों से आई टीमों ने मोबाइल और कैमरे में कैलाश प्रकाश स्टेडियम में अपनी उपस्थिति के पलों को कैद किया। सेल्फी और पिक्चर्स लेकर इन पलों को यादगार बनाया। पूल में अपने साथियों की प्रस्तुति को भी दर्शकदीर्घा में बैठकर कैमरे में सुरक्षित कर लिया।
कमिश्नर ने किया निरीक्षण
कमिश्नर आलोक सिन्हा, जिलाधिकारी पंकज यादव अपनी टीम के साथ चैंपियनशिप देखने पहुंचे। अफसराें ने खिलाड़ियों से बातचीत की, साथ ही इंतजामों के बारे में फीडबैक लिया।
ये रहे विजेता
400 मी. फ्री स्टाइल ब्वॉयज अंडर 19 के फाइनल में दीपांशू दहिया मॉडर्न स्कूल बारहखंबा विजेता, अभिषेक तुषीर गेटवे इंटर स्कूल हरियाणा उपविजेता, 400 मी. फ्री स्टाइल गर्ल्स अंडर 19 में सिद्दी कोटवाल सिंबासिसि स्कूल नासिक विजेता, इंदरप्रीत सग्गू सेंट जेवियर्स स्कूल जयपुर उपविजेता, 200 मी. फ्री स्टाइल ब्वॉयज अंडर 16 में राजदीप राय कल्यानी पब्लिक स्कूल बारासात प्रथम, विशाल ग्रीवाल रियान इंटरनेशनल स्कूल बसंतकुंज उपविजेता, 200 मी. फ्री स्टाइल गर्ल्स अंडर 16 में रुतुजा भवन स्कूल नागपुर प्रथम, अभिग्ना आनंद डीपीएस बंगलूरू उपविजेता, 200 मी. फ्री स्टाइल ब्वॉयज अंडर 14 में अहमद अजराक़ चेतींद विद्याश्रम चेन्नई विजेता, करन श्रीनिवास जेएसएस पब्लिक स्कूल उपविजेता, 200 मी. फ्री स्टाइल गर्ल्स अंडर 14 में एनी जैन बीबीपीएस रजिंदर नगर विजेता रहे।