फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   national swimming competition in meerut

मेरठ की धरती पर बने स्वीमिंग के नए कीर्तिमान

Fri, 20 Nov 2015 02:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Fri, 20 Nov 2015 02:23 AM IST
विज्ञापन
national swimming competition in meerut
सीबीएसई नेशनल स्वीमिंग चैंपियनशिप के दूसरे दिन कैलाश प्रकाश स्टेडियम में स्वीमिंग के नए रिकॉर्ड बनाते हुए विजेताओं ने जीत दर्ज कराई। दिल्ली, नोएडा के तैराकों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अधिकांश मेडल झटके। वहीं, मध्यप्रदेश के इंदौर, चेन्नई और उप्र के फैजाबाद के तैराकों ने भी पदकों पर कब्जा जमाया। खाड़ी देशों से आए सीबीएसई विद्यालयों के तैराकों को पछाड़ते हुए हिंदुस्तानी तैराकों ने अधिकांश मेडल अपने नाम किए।
विज्ञापन


सुबह से शुरू हुए विभिन्न कैटेगरी के मुकाबलों में तैराकों ने शानदार प्रदर्शन किया। वहीं, दर्शक दीर्घा में बैठे अभिभावकों व टीम सदस्यों ने प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया। पल भर के फासले पर टिकी हार-जीत की बाजी ने दर्शकों में नया रोमांच भरते हुए उन्हें सभी मुकाबलों में जोड़े रखा। शाम तक चले इवेंट्स में दर्शकों ने मेरठ में प्रारंभ हुई स्वीमिंग की नई शुरूआत को कैमरों के साथ जेहन में भी कैद कर लिया। आरएसओ मुद्रिका पाठक, सीबीएसई के ऑब्जर्वर राजकुमार, करमवीर सिंह स्कूल चेयरमैन, एचएमराउत, राहुल केसरवानी, प्रिंसिपल प्रीति जोशी, अल्पना शर्मा सहित अन्य मेहमानों ने विजेताआें को पदक बांटे।
विज्ञापन


पानी का तापमान बना परेशानी
अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुसार इस मौसम में होने वाली स्वीमिंग चैंपियनशिप में पूल के पानी का तापमान 26 डिग्री होना चाहिए। लेकिन कैलाश प्रकाश स्टेडियम में कुल 22 से 24 डिग्री तापमान के पानी में स्पर्धाएं हो रही हैं। जिसके कारण खाड़ी देशों से आए खिलाड़ियों क ो दिक्कत हो रही हैं। आयोजकों के पास पूल के पानी का तापमान मापने के लिए डिजिटल थर्मामीटर भी नहीं है, जिससे तापमान को नियंत्रित किया जा सके। अंदाजे से पूल के पानी का तापमान मेंटेन हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये रहे विजेता
1500 मी. फ्री स्टाइल ब्वॉयज अंडर-19 दीपांशु दहिया मॉडर्न स्कूल बाराखंबा, सावन संसवाल एपीजे स्कूल दिल्ली, 200 मी. व्यक्तिगत मेडले अंडर-16 ब्वॉयज में अद्धैत पेग द शिशुकुंज इंदौर, विशाल ग्रीवाल रियान इंटरनेशनल वसंत कुंज, 200 मी. व्यक्तिगत मेडले गर्ल्स अंडर-16 अवंती तंत्री डीपीएस बंगलूरू, रुतुजा भवन एस नागपुर, 400 मी. ब्रेस्ट स्ट्रोक ब्वॉयज अंडर-14 साहिल हुड्डा गेटवे स्कूल हरियाणा, अहमद अजराक़ चेतीनंद स्कूल चेन्नई, 100 मी. ब्रेस्ट स्ट्रोक गर्ल्स अंडर-14 आलिया सिंह डीपीएस नोएडा, आर्या लक्ष्मी नारायण, 50 मी. ब्रेस्ट स्ट्रोक अंडर-12 ब्वॉयज सरमीन तिरांग आसामन राइफल स्कूल भार्गव फुकान बीबीपीएस राजेंद्र नगर, 50 मी. ब्रेस्ट स्ट्रोक गर्ल्स अंडर-12 अनुमति चुगुले लवडैल सेंट्रल स्कूल, मंजरी जायसवाल केटी स्कूल फैजाबाद में विजेता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed