{"_id":"60f9da448ebc3e58132cda1f","slug":"national-player-of-ganja-smuggling-arrested-from-mp-modipuram-news-mrt548589673","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांजा तस्करी के नेशनल खिलाड़ी एमपी से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांजा तस्करी के नेशनल खिलाड़ी एमपी से गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांजा तस्करी के नेशनल खिलाड़ी एमपी से गिरफ्तार
मोदीपुरम। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के फाजलपुर गांव निवासी एक नेशनल खिलाड़ी को मध्य प्रदेश में गांजा तस्करी के मामले में पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने गांजा बरामद कर खिलाड़ी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस मामले की जानकारी लगने पर कंकरखेड़ा थाना पुलिस फाजलपुर में पहुंची। परिजनों ने पड़ोसी युवक पर आरोप लगाते हुए खिलाड़ी को निर्दोष बताया।
कंकरखेड़ा थानाक्षेत्र फाजलपुर गांव निवासी मनीष कुमार वुशू और कराटे का नेशनल खिलाड़ी है। भूटान में 2019 में आयोजित हुई कराटे चैंपियनशिप में खिलाड़ी ने स्वर्ण पदक हासिल किया था। इसके अलावा राज्य स्तर पर भी स्वर्ण पदक व अन्य पदक खिलाड़ी जीत चुका है। कोरोना महामारी में पिछले वर्ष लॉकडाउन होने के बाद से ही उक्त खिलाफ युवाओं को आनलाइन वुशु और कराटे की कोचिंग दे रहा था। परिजनों ने बताया कि तीन दिन पहले युवक परिजनों से छत्तीसगढ़ में नौकरी लगने की बात कहकर घर से गया था। बुधवार रात को मध्य प्रदेश पुलिस ने बॉर्डर पर चेकिंग के दौरान खिलाड़ी की कार को रोक लिया। कार की चेकिंग के दौरान पुलिस ने कार से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया। इसके बाद पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। मुकदमा दर्ज करने के बाद मध्य प्रदेश पुलिस ने कंकरखेड़ा पुलिस से संपर्क साधा। वहीं, परिजनों को जब इसकी जानकारी लगी तो वह कंकरखेड़ा थाने पहुंचे। परिजनों का कहना है कि पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने स्पोर्ट्स कोटे से नौकरी दिलवाने के नाम पर खिलाड़ी को छत्तीसगढ़ भेजा था। उक्त युवक ने ही छत्तीसगढ़ जाने के लिए टिकट बुक कराई थी। वहीं, छत्तीसगढ़ से मेरठ वापस आने के लिए कार की व्यवस्था कराई थी। कंकरखेड़ा थाना पुलिस का कहना है कि मध्य प्रदेश पुलिस ने गांजे के मामले में गिरफ्तारी की बात बताई है। वहां की पुलिस मुकदमा दर्ज कर पूछताछ में जुटी है।