फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   national highway incomplete

राष्ट्रीय राजमार्ग का कार्य मेरठ से हापुड तक नहीं हो सका पूर्ण, निर्माण कंपनी का वादा निकला झूठा

Mon, 08 Jul 2019 01:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
national highway incomplete
राष्ट्रीय राजमार्ग पर अधूरा पड़ा निर्माण कार्य। - फोटो : KITHOR
खरखौदा। निर्माण कंपनी ने एनएच 235 का हापुड़ से मेरठ तक निर्माण 30 जून तक पूरा करके वाहनों के संचालन के लिए खोलने का वादा किया था। जिससे हापुड़ से मेरठ तक के बीच आए दिन होने वाले हादसों से बचा जा सकता था। हालांकि अभी तक पूरा नहीं हो सका है।
विज्ञापन

मेरठ से बुलंदशहर तक 62.19 किलोमीटर लंबे राष्ट्रीय राजमार्ग पर निर्माण कार्य 2015 से चल रहा है। जिसमें मेरठ से हापुड़ के बीच में 27 किलोमीटर लंबे निर्माण में गांव फफूंडा, खरखौदा कस्बा व गांव कैली से सीधा हापुड़ के लिए तीन बाईपास व अन्य रोड का निर्माण, पुरानी सड़क का चौड़ीकरण कर किया जाना है। मेरठ से बुलंदशहर तक पहले अक्तूबर 2019 तक निर्माण कार्य पूरा होना था। हालांकि बीच बीच में कई बदलाव आए और कार्य भी बढ़ा तो शासन से मार्च 2020 तक समय बढ़ा दिया। मेरठ से हापुड़ तक इस रोड पर ट्रैफिक का अधिक दबाव रहता है। जिस कारण आए दिन बड़े-बड़े हादसे होते रहते हैं। निर्माण के चलते हापुड़ से मेरठ तक कई स्थानों पर रूट डायवर्जन कर रखा है। कई जगह पर एक ही रोड पर दोनों ओर से वाहन चला रखे हैं। जिस कारण इस समय में कई दर्जन मौत हो चुकी हैं। निर्माण कंपनी करीब पांच माह से हापुड़ से मेरठ के बीच में करीब 90 प्रतिशत कार्य पूरा होना बता रही है तथा 30 जून तक हापुड़ से मेरठ तक इस रोड को चालू करने का वादा भी कर रही थी। जुलाई का एक सप्ताह बीत गया परंतु मेरठ से हापुड़ के बीच में कार्य पूरा नहीं हुआ है।
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा बड़ी चुनौती
जल्द ही कांवड़ यात्रा शुरू हो जाएगी। इस रास्ते से राजस्थान, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, बुलंदशहर, हापुड़ समेत कई अन्य जिले के कांवड़िये गुजरते हैं। मेरठ से हापुड़ के बीच में 20 जुलाई से कांवड़िये निकलना शुरू हो जाएंगे। मेरठ से दिल्ली वाले रास्ते पर भारी वाहनों का आवागमन बंद हो जाता है। मेरठ से दिल्ली जाने वाले वाहन भी इसी रोड पर आ जाते हैं। जिस कारण कांवड़ यात्रा के दौरान इस रोड पर वाहनों का भारी दबाव होता है। उधर, राष्ट्रीय राजमार्ग का कार्य यदि 30 जून तक पूर्ण हो जाता तो कांवड़ियों के लिए राजमार्ग का एक ओर का रोड खोल दिया जाता तथा दूसरे रोड पर वाहनों का आवागमन हो जाता। जिससे कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी हादसे से बचा जा सकता था। यदि इस रास्ते को जल्द शुरू नहीं किया गया तो कांवड़ यात्रा सकुशल संपूर्ण कराना पुलिस के लिए चुनौती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोएडा में कांवड़ मेले को लेकर डीजीपी ने बैठक ली है। जिसमें कपंनी के प्रोजैक्ट मैनेजर को भी बुलाया था। जिसमें इस रोड को जल्द ही कार्य पूर्ण कराने का आदेश दिया है। कांवड़ यात्रा से पहले ही रोड चालू करा दिया जाएगा। -एसके मिश्रा, प्रशासनिक मैनेजर एपको
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed