फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   National Equestrian Competition: Raju Singh and Malvian were the fastest

राष्ट्रीय घुड़सवारी प्रतियोगिता : राजू सिंह और मैवालियन रहे सबसे तेज

Fri, 28 Mar 2025 01:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Mar 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
National Equestrian Competition: Raju Singh and Malvian were the fastest
मेरठ..कंवलजीत..आरवीसी सैंटर मे घुडसवारी प्रतियोगिता मे प्रतिभाग करते प्रतिभागी....संवाद
मेरठ। आरवीसी सेंटर और स्कूल में बृहस्पतिवार को इवेंटिंग वर्ग में दूसरे चरण की शुरुआत हुई। पहले दिन थ्री स्टार लोंग ड्रेसाज के मुकाबले खेले गए। एमपी स्टेट इक्वेस्ट्रियन एकेड़मी के राजू सिंह अपने घोड़े मैवालियन के साथ सबसे तेज साबित हुए। उन्होंने 34.9 पैनल्टी की। उन्होंने कुल 65.11 अंक हासिल किए। दूसरे नंबर पर आवीसी काॅलेज केपी. विश्वनाथ रहे। उन्होंने अपने घोड़े अमर के साथ 35.7 पेनल्टी की। उनका कुल स्कोर 64.35 रहा। तीसरा स्थान आरवीसी सेंटर के दफेदार नीलकमल को मिला। उन्होंने अपने घोड़े आर्यन के साथ 41 पेनल्टी की। उनका कुल स्कोर 59.02 रहा। चौथे स्थान पर 61 कैवेलरी के मेजर प्रीतम मिश्रा रहे। उन्होंने अपने घोडे जिस्नू के साथ प्रतिभाग किया और 42.1 पेनल्टी की। उन्होंने कुल 57.93 अंक का स्कोर अर्जित किया। बृहस्पतिवार को 8 घुड़सवारों ने प्रतिभाग किया जिसमें 6 खिलाड़ी आरवीसी सेंटर, एक खिलाड़ी 61 कैवेलरी व एक खिलाड़ी एमपी स्टेट इक्वेस्ट्रियन एकेडमी का रहा। शुक्रवार को इंट्रोक्टरी वर्ग के मुकाबले खेले जाएंगे। यह प्रतियोगिता 31 मार्च तक खेली जाएगी। 31 मार्च को फाइनल मुकाबले के बाद राष्ट्रीय चैंपियन की घोषणा की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed