{"_id":"6abe62f4d23b4c9e17056e0b","slug":"national-cleanliness-campaign-piles-of-garbage-removed-from-forest-areas-meerut-news-c-228-1-mwn1001-105549-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय स्वच्छता अभियान : वन क्षेत्र से हटाए गए कूड़े के ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय स्वच्छता अभियान : वन क्षेत्र से हटाए गए कूड़े के ढेर
विज्ञापन
पांडव टीले से कूड़ा साफ करते वन विभाग व कॉलेज के छात्र स्रोत संवाद
हस्तिनापुर। राष्ट्रीय स्वच्छता अभियान एवं सेवा पखवाड़ा के अवसर पर बृहस्पतिवार को वन विभाग, और नगर पंचायत के सहयोग से वन क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान ग्रामीणों द्वारा वन क्षेत्र में डाले गए कूड़े-कचरे के ढेर और गोबर के उपलों के बिटोड़े हटाए गए। नगर पंचायत के बुलडोजर की मदद से कई स्थानों पर कूड़े और गोबर के टीलों को हटाकर आरक्षित वन क्षेत्र को साफ कराया गया।
अभियान में वन विभाग की वन क्षेत्राधिकार खुशबू उपाध्याय ने रेंज कर्मियों के साथ नगर पंचायत के संजय जिनवाल और सफाई कर्मचारियों ने सहयोग किया। खुशबू उपाध्याय के अनुसार, ग्रामीणों को करीब एक माह पहले ही वन क्षेत्र में गोबर, कूड़ा और अन्य अपशिष्ट न डालने के लिए जागरूक किया गया था। इसके बावजूद कई स्थानों पर कूड़ा डाले जाने पर उसे हटाने की कार्रवाई की गई। वहीं, वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह के तहत लोगों को जंगल में प्लास्टिक, कांच, पॉलिथीन और अन्य कचरा न डालने के लिए जागरूक किया गया।
वन विभाग की ओर से एएसआई टीम, आत्मानंद जैन इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों के सहयोग से पांडव टीला के निकट भी स्वच्छता अभियान चलाया गया।