{"_id":"690d124d7744503bfe0269b1","slug":"national-cancer-awareness-day-today-cancer-patients-have-increased-fourfold-in-five-years-meerut-news-c-14-1-mrt1001-1021437-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस आज : पांच साल में चार गुना तक बढ़ गए कैंसर रोगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस आज : पांच साल में चार गुना तक बढ़ गए कैंसर रोगी
विज्ञापन
मेरठ। पहले कैंसर के मरीज गिनती के होते थे मगर अब ये गंभीर बीमारी शहर से लेकर देहात तक फैलती जा रही है। एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज में आने वाले कैंसर के मरीजों की संख्या पिछले पांच साल में चार गुना तक बढ़ गई है। लोगों को इस बीमारी के प्रति जागरूक करने के लिए हर साल सात नवंबर को राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस मनाया जाता है।
मेडिकल कॉलेज की कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. शिवानी मेहरा ने बताया कि अब कैंसर ओपीडी में हर रोज 50 से 60 मरीज आते हैं। 2020 तक ये संख्या 12 से 15 होती थी। अब रोजाना 10 लोगों की रेडियोथेरेपी और 18 से 20 लोगों की कीमोथेरेपी है। पांच साल पहले तक रेडियोथेरेपी के लिए दो से तीन मरीज और कीमोथेरेपी के लिए चार से पांच मरीज आते थे। अब यह संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।
यही स्थिति निजी अस्पतालों में भी है। वरिष्ठ कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. उमंग मित्तल का कहना है कि कैंसर के मरीजों पहले से काफी बढ़ गए हैं। इनकी वजह खराब लाइफ स्टाइल, धूम्रपान, गुटखा, पान मसाले, मिलावटी खानपान आदि हैं। इसके अलावा पहले के मुकाबले लोगों में कैंसर को लेकर जागरूकता भी बढ़ी है। लोग जांच करा रहे हैं। हालांकि अभी अधिकांश लोग कैंसर की तीसरी या चौथी स्टेज में आते हैं। अगर शुरू में आ जाएं तो ये उनके काफी बेहतर हो। अब कैंसर का इलाज संभव है। इलाज के बाद लोग बेहतर जिंदगी जी रहे हैं।
विज्ञापन
===========
कैंसर मौत नहीं, अगर समय पर पहचान लें लक्षण
केएमसी कैंसर अस्पताल के संचालक डॉ. सुनील गुप्ता का कहना है कि कैंसर का नाम सुनते ही लोगों के मन में डर बैठ जाता है। अधिकतर मरीज यह मान लेते हैं कि इस बीमारी का मतलब है अब जीवन का अंत जबकि हकीकत यह नहीं है। अगर लक्षणों को शुरुआती अवस्था में पहचान लिया जाए तो इलाज से मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो सकते हैं।
========
इलाज में इच्छा शक्ति भी जरूरी
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरसी गुप्ता का कहना है कि मरीजों के इलाज में कीमोथेरेपी, रेडिएशन और जरूरत पड़ने पर सर्जरी की जाती है। साथ ही, मरीजों की मानसिक काउंसिलिंग और पौष्टिक आहार पर खास ध्यान दिया जाता है। वे कहते हैं कि इच्छाशक्ति भी उपचार की एक बड़ी दवा है। कई मरीज हौसले और नियमित इलाज से पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं।
===========
विशेष लक्षण
मुख कैंसर: मुंह के अंदर सफेद या लाल धब्बे, निचोड़ या दर्द होना, घाव का न ठीक होना।
स्तन कैंसर: स्तन में गांठ, उभार या त्वचा का रंग बदलना।
पेट और आंत के कैंसर: लगातार पेट दर्द, अपचन, वजन गिरना।
फेफड़ों का कैंसर: खांसने के साथ खून आना, निरंतर खांसी।
मस्तिष्क कैंसर: सिरदर्द, चक्कर, दृष्टि धुंधली होना।
======
कैंसर से बचाव के तरीके
तंबाकू, गुटखा और शराब से पूरी तरह दूरी बनाएं।
नियमित स्वास्थ्य जांच कराएं, खासकर अगर परिवार में किसी को कैंसर रहा हो।
एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर फल और सब्जियों का सेवन बढ़ाएं।
रोजाना कम से कम 30 मिनट व्यायाम करें।
तनाव कम रखें, नींद पूरी करें और सकारात्मक सोच बनाए रखें।
कोई लक्षण दिखें तो जांच कराते रहें।