फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   National bird peacock dies under suspicious circumstances

संदिग्ध परिस्थितियों में राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत

Thu, 22 May 2025 01:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
National bird peacock dies under suspicious circumstances
खरखौदा। लोहिया नगर थाना क्षेत्र के गांव फफूंडा के जंगल में राष्ट्रीय पक्षी मोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना के कई घंटे बाद भी वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची। बाद में मामला बढ़ते देख ग्रामीणों की मांग पर टीम मौके पर पहुंची। टीम मृत मोर को अपने साथ ले गई।
विज्ञापन

फफूंडा निवासी समाजसेवी संदीप प्रधान के अनुसार फफूंडा के जंगल में ही उन्हीं के प्लॉट के बराबर में करीब 20 वर्षों से एक कपड़ा फैक्टरी बंद पड़ी है। जिसमें आजकल मोरों का ठिकाना है। बुधवार सुबह संदीप प्रधान स्वयं मोरों के लिए दाने व पानी की व्यवस्था करने पहुंचे तो वहां एक नर मोर मृत अवस्था में मिला। उन्होंने घटना की जानकारी वन विभाग की टीम को दी। आरोप है कि क्षेत्रीय दरोगा दीपा यादव ने स्वयं मौके पर न पहुंचकर अन्य स्थान पर लगे किसी वनकर्मी को मौके पर भेज दिया। वन दरोगा की इस लापरवाही को लेकर ग्रामीणों ने रोष व्याप्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed