फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Naresh Dutt Sharma honored in astrology and almanac writing

Meerut News: ज्योतिष एवं पंचांग लेखन में नरेश दत्त शर्मा सम्मानित

Thu, 25 Dec 2025 08:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 08:53 PM IST
विज्ञापन
Naresh Dutt Sharma honored in astrology and almanac writing
नरेश दत्त शर्मा को उनके ज्योतिष एवं पंचांग लेखन व उत्कृष्ट शोध के लिए सुकरात सामाजिक अनुसंधान व
हस्तिनापुर। गणेशपुर गांव निवासी नरेश दत्त शर्मा को उनके ज्योतिष एवं पंचांग लेखन व उत्कृष्ट शोध के लिए सुकरात सामाजिक अनुसंधान विश्वविद्यालय द्वारा मानद उपाधि से अलंकृत किया गया। कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया के सभागार में 21 दिसंबर को आयोजित कार्यक्रम में उन्हें यह उपाधि मिली। कार्यक्रम में दिल्ली हाईकोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश एनके जैन ने कहा कि नरेश दत्त शर्मा ने एक सुदूर क्षेत्र के होकर भी ज्योतिष शास्त्र क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने अपने गहन अध्ययन, अनुशासित जीवन एवं समर्पित शोध के माध्यम से ज्योतिष एवं पंचांग लेखन को नई दिशा दी है। उनके अकादमिक, सामाजिक एवं बौद्धिक अतुलनीय योगदान के लिए उन्हें मानद उपाधि व एकजुटता पुरस्कार दिया गया। पंडित नरेश दत्त शर्मा ने कहा कि यह उनका नहीं बल्कि क्षेत्र की जनता का सम्मान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed