{"_id":"696120cadc16686cca0970ff","slug":"narendra-bharala-became-district-president-and-manoj-prajapati-became-organization-minister-meerut-news-c-73-1-smrt1028-106009-2026-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: नरेंद्र भराला जिलाध्यक्ष और मनोज प्रजापति संगठन मंत्री बने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: नरेंद्र भराला जिलाध्यक्ष और मनोज प्रजापति संगठन मंत्री बने
विज्ञापन
नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष नरेन्द्र भराला। स्त्रोत:- संवाद
उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ मेरठ शाखा का चुनाव संपन्न
संवाद न्यूज एजेंसी
माछरा। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ जनपद शाखा मेरठ के चुनाव में जिलाध्यक्ष के पद पर नरेंद्र भराला और संगठन मंत्री के पद पर मनोज कुमार प्रजापति विजयी हुए हैं।
चुनाव अधिकारी एडीओ पंचायत दौराला प्रदीप कुमार एवं एडीओ पंचायत रजपुरा मनोज कुमार सिसोदिया ने बताया कि शुक्रवार को उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ जनपद शाखा मेरठ का चुनाव महाराणा प्रताप सभागार विकास खंड रजपुरा में हुआ। इसमें सफाई कर्मचारियों ने मतदान किया। चुनाव में दीपक कुमार पैनल और नरेंद्र भराला पैनल के बीच मुकाबला था।
सुबह 9:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक मतदान हुआ। मतदान के उपरांत मतगणना शुरू हुई। अध्यक्ष पद पर दीपक कुमार को 238 और नरेंद्र कुमार भराला को 273 वोट मिले। नरेंद्र कुमार भराला 35 वोट लेकर विजयी रहे। जिला मंत्री पद पर नितिन कुमार को 229 वोट मिले और प्रतिद्वंद्वी जयविंद्र को 268 वोट मिले। 39 वोट अधिक लेकर जयविंद्र मंत्री पर पद विजयी रहे। कोषाध्यक्ष पद पर गजेंद्र कुमार को 270 वोट और प्रतिद्वंद्वी सोहित को 225 वोट मिले। गजेंद्र 45 वोट अधिक लेकर विजयी रहे। संगठन मंत्री पद पर विपिन कुमार को 215 वोट मिले। प्रतिद्वंदी मनोज कुमार प्रजापति को 229 वोट मिले। मनोज प्रजापति 14 वोट अधिक लेकर विजयी रहे। संप्रेषक पद पर प्रमोद कुमार को 236 वोट और प्रतिद्वंद्वी हरीराम को 232 वोट मिले। प्रमोद कुमार 4 वोट अधिक लेकर विजयी रहे।
विज्ञापन
चुनाव अधिकारी प्रदीप कुमार व मनोज कुमार ने पांचों विजयी घोषित पदाधिकारियों को जीत का प्रमाणपत्र दिया। विजयी प्रत्याशियों का समर्थकों ने फूलमाला से स्वागत किया और मिठाई बांटी। इस दौरान भोपाल सिंह, ब्रजपाल चौहान, अभिषेक, संजय, अनिल, अरुण, वीर सैन, बाबूराम आदि रहे।
नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष नरेंद्र भराला ने पत्रकार वार्ता में कहा कि ग्रामीण सफाई कर्मचारियों का शोषण किसी भी दशा में नहीं होने दिया जाएगा। उधर, संगठन मंत्री मनोज प्रजापति ने कहा कि ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की समस्याओं का निस्तारण करने के लिए वह सदैव तत्पर रहेंगे। संगठन को मजबूत करना उनका उद्देश्य है।