फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Names of people who have achieved gold have been included in the tax assessment list.

Meerut News: कर निर्धारण सूची में शामिल कर दिए स्वर्ण सिधर चुके लोगों के नाम

Sat, 24 Jan 2026 09:00 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sat, 24 Jan 2026 09:00 PM IST
विज्ञापन
Names of people who have achieved gold have been included in the tax assessment list.
मोहल्ला खेवान के लोगों ने उठाए स्वकर निर्धारण के सर्वे पर सवाल, दोबारा सर्वे की मांग की
विज्ञापन

ईओ से मिलकर बताई समस्या
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। नगर पालिका के वार्ड-1 स्थित मोहल्ला खेवान में स्वकर निर्धारण प्रणाली-2024 को लेकर लोगों में असंतोष है। मोहल्लेवासियों ने आरोप लगाया कि कुछ मामलों में ऐसे व्यक्तियों के नाम कर निर्धारण सूची में दर्ज हैं, जिनका कई दशक पहले निधन हो चुका है। मोहल्ले के लोगों ने सर्वे में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए शनिवार को नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी दीपिका शुक्ला से मुलाकात कर दोबारा सर्वे कराने की मांग की।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि स्वकर निर्धारण के दौरान नियुक्त टीम ने सर्वे कार्य में गंभीर लापरवाही बरती। कई मकानों का क्षेत्रफल वास्तविक स्थिति से अधिक दर्शाया गया, जबकि कुछ का क्षेत्रफल कम दर्ज किया गया है। जिससे कर निर्धारण में गड़बड़ी हो गई। आरोप है कि कई मकान मालिकों के नाम भी गलत दर्ज कर दिए गए हैं, जिसके चलते गलत लोगों को कर जमा करने के नोटिस भेजे जा रहे हैं।इसके अलावा मकान संख्या 79 को पंचायती भूमि बताते हुए तथा मकान संख्या 80 व 152, जो पंचायती कण की भूमि है, को समतल दर्शाकर नगर पालिका के नाम दर्ज किया गया है, जबकि यह तथ्यात्मक रूप से गलत है। लोगों ने निष्पक्ष एवं त्रुटिरहित दोबारा सर्वे कराकर स्वकर निर्धारण प्रणाली में सुधार किए जाने की मांग की। शिकायत करने वालों में जनेश्वर दयाल, वासु, प्रदीप, मनोज, लोकेंद्र कुमार, सुशील, राकेश, अमरपाल, महेश आदि मौजूद रहे। इस संबंध में अधिशासी अधिकारी दीपिका शुक्ला ने शिकायतों की जांच कराकर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed