फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Naina BA 1st Semester 1st in Solo Dance

Meerut News: एकल नृत्य में नैना बीए प्रथम सेमेस्टर प्रथम

Tue, 17 Feb 2026 08:16 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 08:16 PM IST
विज्ञापन
Naina BA 1st Semester 1st in Solo Dance
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खरखौदा। राजकीय महिला महाविद्यालय में प्राचार्या डॉ. नीलम सिंह के मार्गदर्शन में भारतीय भाषाओं, कलाओं एवं संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन के लिए गठित महादेवी वर्मा कल्चरल क्लब के अंतर्गत लोक संस्कृति की अभिव्यक्ति के लिए एकल नृत्य एवं सामूहिक नृत्य का आयोजन किया गया।
कल्चरल क्लब प्रभारी डॉ. सुमन सिंह की देखरेख में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं ने प्रतिभाग किया। एकल नृत्य में नैना बीए प्रथम सेमेस्टर ने प्रथम, दिव्या बीए चतुर्थ सेमेस्टर व लकी सैनी बीए षष्ठम सेमेस्टर ने संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान एवं नमस्वी बीए षष्ठम सेमेस्टर, पलक बीए द्वितीय सेमेस्टर व आयशा बीकॉम षष्ठम सेमेस्टर ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता में इफा व साक्षी बीकॉम चतुर्थ सेमेस्टर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। देशभक्ति नृत्य प्रतियोगिता में कनिष्का शर्मा ने प्रथम स्थान, लकी सैनी ने द्वितीय स्थान तथा इफा बीकॉम चतुर्थ सेमेस्टर ने प्राप्त किया। लोक नृत्य प्रतियोगिता में साक्षी बीए षष्ठम सेमेस्टर ने प्रथम स्थान, पलक बीए चतुर्थ सेमेस्टर ने द्वितीय स्थान व आकांक्षा बीए षष्ठम सेमेस्टर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य ने विजयी छात्राओं को ट्रॉफी देकर उत्साहवर्धन किया गया। इस मौके पर डॉ. सीमा गौतम, डॉ. सुरभि सिंघल, डॉ. पूर्णिमा भारद्वाज, डॉ. रचना बालियान, डॉ. अंजलि शर्मा आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed