फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Nagar Panchayat will provide drinking water to flood affected villages

बाढ़ प्रभावित गांवों को पेयजल देगा नगर पंचायत

Sun, 10 Aug 2025 02:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Aug 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Nagar Panchayat will provide drinking water to flood affected villages
हस्तिनापुर। खादर क्षेत्र के कई गांव इस समय बाढ़ से प्रभावित होने के कारण पेयजल के संकट से भी जूझ रहे हैं। ऐसे में कस्बे की नगर पंचायत चेयरपर्सन सुधा खटीक ने कहा कि जिन गांवों में पेयजल की व्यवस्था ठीक नहीं है वह नगर पंचायत से निशुल्क पानी का टैंकर ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि जो कस्बे के आसपास की ग्राम पंचायत है और बाढ़ से प्रभावित है वहां पेयजल व्यवस्था के लिए नगर पंचायत के टैंकर लगाए गए हैं। चेयरपर्सन सुधा खटीक ने कहा कि खादर क्षेत्र में जिस गांव में पानी की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हो वह नगर पंचायत को सूचना दे। इसके बाद नगर पंचायत निशुल्क वहां पर पानी का टैंकर भिजवाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed