{"_id":"57aa35d94f1c1bb461ee5679","slug":"nagar-nigam-me-bakhera","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम में बखेड़ा, भगदड़ में कई चोटिल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम में बखेड़ा, भगदड़ में कई चोटिल
अमर उजाला ब्यूरों
Updated Wed, 10 Aug 2016 01:56 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम में हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संविदा सफाई कर्मचारियों की भर्ती को लेकर स्थिति विस्फोटक होती जा रही है। मंगलवार को सफाई कर्मचारी नेताओं के नेतृत्व में वाल्मीकि समाज के युवकों ने नगर निगम में फार्म जमा करने पहुंचे बेरोजगारों को गालीगलौज कर भगा दिया।
इस दौरान भगदड़ में कई लोग चोटिल हो गए। सफाई कर्मियों ने फार्म काउंटर बंद करा दिए। भर्ती प्रक्रिया के विरोध में बिल्डिंग के शीशे तोड़ दिए। ये बखेड़ा पुलिस की मौजूदगी में हुआ। अपर नगरायुक्त ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली।
यूपी सरकार ने नगर निगम में संविदा सफाई कर्मचारियों की भर्ती खोली हुई है। आरक्षण के तहत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, सामान्य और पिछड़ी जाति के बेरोजगार युवक जहां डाक से अपने आवेदन निगम में भेज रहे हैं।
विज्ञापन
वहीं, आवेदकों की भारी भीड़ रोजाना निगम में फार्म जमा करने पहुंच रही है। सफाई कर्मचारी नेता कैलाश चंदौला आदि के नेतृत्व में वाल्मीकि समाज के सफाई मजदूरों की भीड़ दो दिन से उग्र रूप धारण किए हुए है। जहां निगम में फार्म जमा करने पहुंच रहे लोगों को दौड़ाकर भगाया जा रहा है।
वहीं, काउंटर बंद कराकर कार्य प्रभावित किया जा रहा है। मंगलवार को कर्मचारी नेता कैलाश चंदौला के नेतृत्व में सफाई कर्मियों ने काउंटर हॉल में धावा बोलकर शीशे तोड़ दिए। काउंटर पर काम कर रहे निगम कर्मचारियों और फार्म जमा करने पहुंचे अभ्यर्थियों को गालीगलौज कर भगा दिया, जिससे निगम में भगदड़ मच गई। इस दौरान कई लोग चोटिल हो गए।
अराजकता की छूट नहीं देंगे
मौके पर पहुंचे अपर नगरायुक्त रामभरत तिवारी ने कहा कि किसी को भी अराजकता फैलाने की छूट नहीं दी जाएगी। सभी के खिलाफ पुलिस कार्रवाई होगी। शासनादेश के मुताबिक संविदा सफाई कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया चल रही है। सफाई कर्मचारी नेताओं को चाहिए कि वह भी अपने अधिक से अधिक लोगों के फार्म भरवाएं। अगर फार्म ही नहीं भरे जाएंगे तो नौकरी पाने का कैसे अवसर मिलेगा।
अब पीएसी तैनात
यह पूरा बखेड़ा पुलिस की मौजूदगी में हुआ। लेकिन पुलिस मूकदर्शक बनी रही। निगम प्रशासन की मांग पर थाना देहली गेट पुलिस ही नहीं बल्कि पीएसी के जवान भी निगम में तैनात कर दिए गए हैं। उधर, पुलिस ने हंगामा और तोड़फोड़ करने वालों को चिन्हित करके एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।