फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Naeem killed in encounter: After killing couple and three daughters, assailants went on the rampage

मुठभेड़ में नईम ढेर: दंपती और तीन बेटियों को मारने के बाद हमलावरों ने बदला हुलिया, 5 राज्यों में दौड़ी पुलिस

Sun, 26 Jan 2025 11:33 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sun, 26 Jan 2025 11:33 AM IST
सार

दंपती और तीन बच्चों की हत्या के बाद नईम और सलमान ने पुलिस से बचने के लिए वेशभूषा बदली। अजमेर जाकर छोटे बाल कराए, कलर लगाया और स्टाइल भी बदल लिया। 

विज्ञापन
Naeem killed in encounter: After killing couple and three daughters, assailants went on the rampage
एनकाउंटर में घायल सलमान से अस्पताल में पूछताछ करते एसपी सिटी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुहेल गार्डन में दंपती और तीन बेटियों की हत्या करने के बाद नईम और सलमान ने अजमेर में पुलिस से बचने के लिए अपना हुलिया बदल लिया था। बाल रंग लिए और जिस तरह के कपड़े पहनते थे, उससे अलग तरह के कपड़े पहन लिए। आरोपियों ने मोबाइल बंद कर लिए ताकि पुलिस सर्विलांस के माध्यम से लोकेशन ट्रेस न कर सके। 17 दिन तक पांच राज्यों तक पुलिस आरोपियों की तलाश में दौड़ती रही। इसके बाद पुलिस को सफलता मिली और मुठभेड़ के बाद पूरी घटना का खुलासा किया।
विज्ञापन

 

दंपती समेत तीन बच्चों की हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद नईम और सलमान ने पुलिस से बचने के लिए अपनी वेशभूषा बदली। नोएडा के रास्ते पहले दिल्ली पहुंचे। यहां से अजमेर जाने के बाद छोटे बाल कराकर कलर लगाया और स्टाइल भी बदल लिया। आरोपी पहले कुर्ता और जींस पहनते थे। अजमेर जाकर शर्ट और जींस पहनने लगे और ऊपर से जैकेट डाल लेते थे। आरोपियों की घेराबंदी के लिए पुलिस पांच राज्य दिल्ली, राजस्थान, उत्तराखंड, गुजरात और मुंबई में दबिश देती रही। अब मुखबिर की सटीक सूचना पर आरोपी नईम को मुठभेड़ में ढेर कर दिया, जबकि सलमान को गिरफ्तार कर लिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

नजराना की भूमिका की भी होगी जांच
पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में एसएसपी डा. विपिन ताडा ने बताया कि इस मामले में नजराना नाजमद आरोपी है। नजराना की घटना में क्या भूमिका रही, इस मामले में सलमान से पूछताछ की जाएगी। अभी सलमान का उपचार चल रहा है। पूछताछ के बाद नजराना की भी जांच की जाएगी।
 
विज्ञापन

प्रॉपर्टी पर कब्जा करना चाहता था नईम
एसएसपी डा. विपिन ताडा ने सलमान से पूछताछ की तो उसने बताया कि नईम की नीयत मोईन की प्रापर्टी पर थी। जिसके चलते उसने सलमान और तसलीम के साथ हत्या करने की साजिश रची थी। हत्या का शक उस पर न हो, इसलिए वारदात को लूट के बाद हत्या में तब्दील करने की कोशिश भी की।
 

नईम ने की तीन शादी, अलग-अलग नामों से बदलता था ठिकाने
एसएसपी ने बताया कि नईम ने तीन शादी की हैं। एक शादी दिल्ली, एक महाराष्ट्र और एक मेरठ में की थी। आरोपी अपना नाम बदलता रहता था ताकि उसको पकड़ा न जा सके। दरअसल नईम के खिलाफ दिल्ली में हत्या और अन्य जगह भी कई मुकदमे कायम हैं। ऐसे में उसको कोई पकड़ न सके, तो वह फर्जी आईडी भी नाम बदल बदलकर बनवा लेता था।
 

रिमांड पर भी पूछताछ करेगी पुलिस
एसएसपी ने बताया कि सलमान को पहले प्यारे लाल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से मेडिकल के लिए रेफर कर दिया गया है। अभी आरोपी सलमान दवाओं के नशे में है। उसको कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जाएगा। इसके बाद रिमांड पर पूछताछ की जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed