{"_id":"5b50dee24f1c1b572f8b57e2","slug":"naamcheen-restaurant-me-mili-gandgi","type":"story","status":"publish","title_hn":"नामचीन रेस्टोरेंट में मिली गंदगी, लगाया जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नामचीन रेस्टोरेंट में मिली गंदगी, लगाया जुर्माना
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jul 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आबूलेन और बेगमपुल के जिन चमचमाते रेस्टोरेंट और होटलों में आप चटकारे ले लेकर खाना खाते हैं। उनमें से कइयों की रसोई बहुत गंदी हैं। बृहस्पतिवार को कैंट बोर्ड की टीम ने सात रेस्टोरेंट-होटल में रसोई और खाद्य पदार्थों की चेकिंग की। इनमें से चार रेस्टोरेंट में रसोई और खाद्य पदार्थ सही नहीं मिले। टीम ने इनके संचालकों से 10-10 हजार रुपये का जुर्माना वसूलते हुए नोटिस जारी किए हैं।
जांच के दौरान 168 केले वाली कोठी स्थित फ्लेवर रेस्टोरेंट की रसोई में मानक के अनुसार सफाई के इंतजाम नहीं मिले। इस पर रेस्टोरेंट संचालक रचित ठाकुर को नोटिस जारी कर दस हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। 173 आबूलेन पर स्थित बिगिज पिज्जा रेस्टोरेंट में मानक पूरे नहीं मिलने पर संचालक बिजेंद्र सिंह को नोटिस जारी कर जुर्माना वसूला गया। 167 बंगाल स्वीट्स पर मानक ठीक नहीं पाए जाने पर 10 हजार रुपये जुर्माना वसूलते हुए संचालक समीर थापर को नोटिस जारी किया गया। बांबे बाजार स्थित रोल एंड मौर रेस्टोरेंट में भी खामियां मिलीं। इसके संचालक सागर सिंह से भी जुर्माना वसूला गया। इसके अलावा केले वाली कोठी स्थित गेस्ट्रोनोमिया, सबवे रेस्टोरेंट और केक फैक्ट्री टीएफसी में चेकिंग के दौरान मानक पूरे मिले। कैंट बोर्ड की टीम ने नोटिस में स्पष्ट कहा है कि भविष्य में किसी भी प्रकार की गंदगी पाई जाती है तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
लाइसेंस के लिए आवेदन करें नहीं तो कार्रवाई
होटल-रेस्टोरेंट संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि एक सप्ताह के भीतर लाइसेंस के लिए कैंट बोर्ड में आवेदन कर दें। ऐसा नहीं करने पर कैंट बोर्ड अधिनियम की धारा 277, 278 और 289 में कार्रवाई की जाएगी। छापामारी अभियान में सफाई अधीक्षक वीके त्यागी, सीईई अनुज सिंह और राजस्व अधीक्षक जयपाल तोमर के साथ कर्मचारियों की टीम मौजूद रही।
विज्ञापन
रोड पर खड़े वाहनों के किए चालान
करियप्पा रोड पर गलत ढंग से खड़े आठ वाहनों के टीम ने चालान किए। तीन वाहनों को जब्त किया गया। रोड साइट पर काम कर रहे मोटर गैराज वालों का सामान भी जब्त किया गया। गैराज वालों को चेतावनी दी गई है कि अगर रोड पर गाड़ियां खड़ी की गईं तो क्रेन से उन्हें उठवा लिया जाएगा।