{"_id":"644448fae1aafbefe502f824","slug":"my-wish-comes-on-my-lips-like-a-prayer-sardana-news-c-14-1-198566-2023-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: लब पे आती है दुआ बनके तमन्ना मेरी...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: लब पे आती है दुआ बनके तमन्ना मेरी...
विज्ञापन
सरधना। लब पे आती है दुआ बनके तमन्ना मेरी...। एक माह तक रोजे रखने के बाद वह दिन भी आ गया, जिसका लोगों को बेसब्री से इंतजार था। शनिवार की सुबह क्षेत्र की ईदगाहों में हुई ईद की नमाज में अकीदतमंदों का सैलाब उमड़ पड़ा। जिसमें सभी अकीदतमंदों ने अल्लाह ताआला की बारगाह में सजदा करके अपने गुनाहों से तौबा की। सरधना की ईदगाह में शहर काजी मुफ्ती शाकिर कासमी ने ईद की नमाज अदा कराई। इस मौके पर रोजेदारों की आंखों से आंसू टपकने लगे। उन्होंने भाईचारे व प्यार की मिसाल कायम करने की दुआ मांगी।
नगर की शाही ईदगाह में ईद की नमाज अदा करने के बाद एक दूसरे को मुबारकबाद देने का सिलसिला शुरू हुआ। जो कि देर रात तक बदस्तूर चलता रहा। रमजान का महीना पूरा हुआ और एक बार फिर लोग एक दूसरे के गले मिलकर खुशियां मनाते नजर आए। बड़े हो या बच्चे, हिंदू हो या मुसलमान सभी के दिलों में एक दूसरे के लिए प्यार और भाईचारे की मिसाल बन रही थी।
नगर के शाहीईदगाह, जामा मस्जिद, कमरानवाबान, कस्बा हर्रा, खिवाई, पांचली बुजुर्ग, दमगढ़ी, करनावल,जसड़ सुलताननगर, मैनापूठी, नारंगपुर, रोहटा, पूठ, सलाहपुर आदि गांवों में आपसी भाईचारे व एकता के साथ ईदुल फितर का त्योहार मनाया गया।
विज्ञापन
नमाज के बाद एडीएम ई अमित कमार, एससडीएम सरधना पंकज प्रकाश राठौर, एसपी देहात कमलेश बहादुर, तहसीलदार नटवर सिंह, सीओ शिव प्रताप सिंह, शाहरुख बंटी सभासद, हाजी सिराजुद्दीन मलिक, आफताब अंसारी, विजय भारती आदि ने लोगों को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।