फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   My Satguru, I offer You my gratitude at every moment.

Meerut News: मेरे सतगुरु हर पल करूं तेरा शुक्रिया

Wed, 29 Jul 2026 06:54 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Wed, 29 Jul 2026 06:54 PM IST
विज्ञापन
My Satguru, I offer You my gratitude at every moment.
मेरठ..कंवलजीत..गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बाबा ओघड़नाथ मंदिर में पुजारियों को सम्मानित करते भाजपा
नोट: गुरु पूर्णिमा लीड के लिए प्रस्तावित...
विज्ञापन

- शहर के मंदिर, धार्मिक स्थल, मंडप और आश्रम सहित 70 से अधिक स्थानों पर गुरु पूर्णिमा के कार्यक्रम
- गुरु पूर्णिमा पर मंदिर, आश्रमों में कार्यक्रम, पुजारी, शिक्षकों का सम्मान, भजन संख्या में गुरु की महिमा का गुणगान
सामाजिक संगठनों ने किए कार्यक्रम, पौधरोपण और लगे भंडारे
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। शहर में कई स्थानों पर गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा के साथ मनाया गया। मंदिर, आश्रमों में आयोजन हुए। संगठनों ने भी भजन संध्या आदि कार्यक्रम हुए। इनमें गुरुजनों का सम्मान किया गया। गुरुजनों ने शिष्यों को सफलता का आशीर्वाद दिया।
द आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा गढ़ रोड स्थित राजा रानी मंडप में भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। प्रसिद्ध भजन गायिका नमिता मलिक ने मैं कृतज्ञ हूं, राम कृष्ण हरी, मुकुंद मुरारी, मेरे सतगुरु हर पल करूं तेरा शुक्रिया, और नारायण नारायण जय जय गोविंद हरे मुरारी जैसे भक्तिमय भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में हरी लाठे, डॉ. शुभा श्रीवास्तव, मोहित कपूर, अश्विनी अरोड़ा रहे।
विज्ञापन

सूरजकुंड स्थित बाबा मनोहरनाथ मंदिर में गुरु पूर्णिमा पर भक्तों महामंडलेश्वर गुरु मां निलिमानंद महाराज से आशीर्वाद लिया। बाबा मनोहरनाथ जी को स्मरण किया गया। वेस्ट एंड रोड शनि शक्तिपीठ मंदिर में भक्तों ने महामंडलेश्वर महेंद्र दास महाराज से आशीर्वाद लिया। पंचमुखी हनुमान मंदिर पीएल शर्मा रोड पर पंडित विवेक दत्त ने रक्षासूत्र वितरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बालाजी मंदिर में गुरु गद्दी का पूजन
श्री बालाजी मंदिर नौचंदी में मंदिर के संस्थापक पूज्य गुरुदेव नरेंद्र स्वामी महाराज ने दीप प्रज्ज्वलित किया। मुख्य यजमान मोनिका गोयल एवं संदीप गोयल ने गुरु गद्दी का पूजन किया। महंत आचार्य मनीष स्वामी ने कहा कि गुरु कोई व्यक्ति नहीं, बल्कि एक तत्व है, जो जीवन के अंधकार को दूर कर सही मार्ग दिखाता है।

पुजारियों का सम्मान, गुरुजनों का पूजन
-राज्यसभा सदस्य डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने काली पलटन ( औघड़नाथ महादेव ) मंदिर में गुरु पूजन कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने मंदिर के मुख्य पुजारी श्रीधर त्रिपाठी, चंदन, दुर्गा मंदिर के पुजारी मनोज तिवारी, राधा कृष्ण मंदिर के पुजारी वीके दीक्षित का सम्मान किया। कार्यक्रम में डॉ. मधु बाजपेयी, भाजपा महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी रहे। सदर बॉम्बे बाजार स्थित दक्षिणमुखी संकट मोचन हनुमान मंदिर में पुजारी पंडित नरेश चंद्र शर्मा के सान्निध्य में पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुनील चड्ढा, छावनी मंडल महामंत्री वैभव सक्सैना, नीरज राठौर एवं अमित सिंघल ने गुरु पूजन किया।

सीसीएसयू में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान ने किया कार्यक्रम
- दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह में किया गया। साध्वी दीपा भारती ने कहा गुरु पूजन देवताओं के लिए भी दुर्लभ है। गुरु श्री आशुतोष महाराज के श्रीचरणों में समर्पण, श्रद्धा एवं कृतज्ञता अर्पित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ ब्रह्मज्ञानी वेदपाठियों के वैदिक मंत्रोच्चार से हुआ। दिव्य गुरु आशुतोष महाराज की मंगल आरती, गुरु भक्ति से ओतप्रोत भजनों की प्रस्तुति ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। गुरु भक्ति पर आधारित नाटक मंचन किया गया।

मेरठ..कंवलजीत..गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बाबा ओघड़नाथ मंदिर में पुजारियों को सम्मानित करते भाजपा

मेरठ..कंवलजीत..गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बाबा ओघड़नाथ मंदिर में पुजारियों को सम्मानित करते भाजपा

मेरठ..कंवलजीत..गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बाबा ओघड़नाथ मंदिर में पुजारियों को सम्मानित करते भाजपा

मेरठ..कंवलजीत..गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बाबा ओघड़नाथ मंदिर में पुजारियों को सम्मानित करते भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed