{"_id":"5ec3e82b8ebc3e90385476bd","slug":"muzaffarnagar-uttar-pradesh-coronavirus-news-in-hindi-a-man-corona-positive-has-found-in-the-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर में एक श्रमिक मिला कोरोना पॉजिटिव, मरीजों की संख्या हुई 29, अब तक इतने हुए ठीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर में एक श्रमिक मिला कोरोना पॉजिटिव, मरीजों की संख्या हुई 29, अब तक इतने हुए ठीक
Tue, 19 May 2020 07:38 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 19 May 2020 07:38 PM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर जनपद में मंगलवार को एक और कोरोना पॉजिटिव केस मिला है। जनपद में अब कोरोना के मरीजों की संख्या 29 हो गई है, इनमें से 24 मरीज ठीक हो चुके हैं। अब पांच का कोविड अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
शहर में मंगलवार को रंगाई पुताई करने वाला एक श्रमिक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। वह भोराकला क्षेत्र के गांव बहरामगढ़ उर्फ कपूरगढ़ का निवासी है। उसे बुढ़ाना कस्बे के डीएवी डिग्री कॉलेज में क्वारंटीन किया हुआ था। वह दिल्ली में रंगाई पुताई का काम करता था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Corona Update: वरिष्ठ फिजिशियन की कोरोना से मौत, मेरठ-शामली में आज मिले 11 नए पॉजिटिव केस
विज्ञापन
बताया गया कि कुछ दिन पहले ही वह दिल्ली से गांव लौटा था। जिसे प्रशासन ने बुढ़ाना में क्वारंटीन किया था। सीएमओ डॉक्टर प्रवीण कुमार चोपड़ा ने बताया कि 17 मई को उसका सैंपल लेकर भेजा गया था। मंगलवार शाम को आई रिपोर्ट में वह कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/