फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Uttar Pradesh Coronavirus News in Hindi, Three people including a senior physician have been found corona positive in the city at today

Corona Update: वरिष्ठ फिजिशियन की कोरोना से मौत, मेरठ-शामली में आज मिले 11 नए पॉजिटिव केस

Mon, 18 May 2020 04:47 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 18 May 2020 04:47 PM IST
विज्ञापन
Meerut Uttar Pradesh Coronavirus News in Hindi, Three people including a senior physician have been found corona positive in the city at today
मेरठ में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में कोरोना का कहर थम नहीं रहा है। सोमवार को एक वरिष्ठ फिजिशियन की कोरोना से मौत हो गई। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसके गर्ग ने इसकी पुष्टि की है। वहीं मेरठ में सोमवार को सात नए पॉजिटिव केस भी मिले हैं। इन सात लोगों की रिपोर्ट में ही फिजिशियन पॉजिटिव पाए गए थे। जनपद में अब कोरोना के मरीजों की संख्या 334 हो गई है। उधर, शामली जनपद में भी कोरोना के चार नए मरीज मिले।

विज्ञापन


बताया गया कि एक मरीज खैरनगर के पास का, एक वैशाली कॉलोनी निवासी बुजुर्ग, जो वरिष्ठ फिजिशियन थे। इसके अलावा एक अन्य राज्य से आया यात्री है। वहीं खैरनगर स्थित प्रेम फार्मास्यूटिकल पर काम करने वाले वरुण गोयल कोरोना पॉजिटिव है। कोतवाली थाने के पीछे के रहने वाले वरुण की तबीयत पिछले कुछ दिनों से ठीक नहीं थी, जिस कारण वह काम पर भी नहीं आ रहा था। कोरोना के लक्षण मिलने के बाद वरुण ने अपना कोरोना का टेस्ट कराया। इसके बाद स्वास्थय विभाग की टीम ने सोमवार को वरुण को उसके घर से मेडिकल में भर्ती किया है।
विज्ञापन


इससे पहले मेरठ में रविवार को पीएसी के सात जवानों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। सभी छठी वाहिनी पीएसी के हैं। मेरठ में कोरोना संक्रमितों की संख्या 334 पहुंच गई है, इसमें 146 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है, जबकि 20 की मौत हो चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: लॉकडाउन 4.0 में कुछ ऐसा रहा पश्चिमी यूपी के जिलों का हाल, कहीं सख्ती तो कहीं बाजार में उमड़ी भीड़

सीएमओ डॉक्टर राजकुमार ने बताया कि रविवार को मिले नए मरीजों में पीएसी का एक हेड कांस्टेबल, एक फॉलोअर और पांच प्रशिक्षु हैं। सभी छठी वाहिनी पीएसी के हैं। ये सभी 13 मई को पॉजिटिव संक्रमित मिले छठी वाहिनी पीएसी के तीन प्रशिक्षुओं समेत चार जवानों के संपर्क वाले हैं। अब तक पीएसी के 11 जवान संक्रमित हो चुके हैं।

बता दें कि नए संक्रमित मिले जवानों के संपर्क वालों की सूची तैयार की जा रही है। रविवार को मेरठ के 524 सैंपलों की जांच मेडिकल कॉलेज की माइक्रोबायोलॉजी लैब में हुई थी।

उधर, शामली जिले में सोमवार को कोरोना के चार नए केस मिले हैं। जिलाधिकारी जसजीत कौर ने बताया कि पिछले दिनों सब्जी मंडी में संक्रमित मिले सब्जी व्यापारी के परिवार के तीन सदस्यों को कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है। यह तीनों पहले से ही क्वारंटीन है। सब्जी मंडी में काम करने वाला एक और व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed