दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ने ली 2 युवकों की जान, कई गंभीर रूप से घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे-58 पर छपार में पेट्रोल पंप के सामने हुए हादसे में बाइक सवार हरियाणा के दो युवकों की जान चली गई। पीड़ित परिजनों ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ हादसे की रिपोर्ट दर्ज कराई है। शाम को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिए। यह घटना यूपी के मुजफ्फरनगर में हुई है।
दिल्ली-दून नेशनल हाईवे पर शनिवार तड़के करीब तीन बजे बाइक सवार दो युवक हरिद्वार की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे छपार में पेट्रोल पंप के सामने पहुंचे, अचानक उनके आगे चल रहे वाहन ने ब्रेक लगाए, लेकिन तेज रफ्तार से चल रहे युवक बाइक संभाल नहीं सके। इसके चलते उनकी बाइक आगे चल रहे वाहन से टकराई, जिससे दोनों बाइक समेत नीचे सड़क पर गिर गए। उसी समय उनके पीछे चल रहे वाहन ने बाइक सवार दोनों युवकों को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेते हुए उनके पास मिले मोबाइल व बाइक नंबर के आधार पर शिनाख्त कराई। पुलिस के मुताबिक उनकी पहचान हरियाणा प्रांत के जनपद करनाल के गांव गुड्डा निवासी मूलचंद (35) पुत्र रोशनलाल और अनिल (33) पुत्र सुल्तान सिंह निवासी गांव कोहंड करनाल के रूप में हुई।
वहीं हादसे की सूचना उनके परिजनों को देते हुए पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया। इंस्पेक्टर छपार सुभाष सिंह राठौर ने बताया कि बाइक सवार दोनों युवक संभवत: तेज रफ्तार से बाइक दौड़ा रहे थे, जो आगे चल रहे वाहन से बचने के लिए बाइक को ब्रेक नहीं लगा सके। दोनों युवक हेलमेट भी नहीं लगाए हुए थे, जिससे पीछे चल रहे वाहन की चपेट में आकर कुचले जाने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। यदि दोनों युवक हेलमेट लगाए होते तो संभवत: उनकी जान बचाई जा सकती थी। इंस्पेक्टर ने बताया कि मूलचंद के के भाई जसविंदर ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ हादसे की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
हादसों में बच्चे समेत तीन घायल
शहर में शनिवार को हुए हादसों में बच्चे समेत तीन लोग घायल हो गए। नेशनल हाईवे पर कूकड़ा बाईपास पर हुए हादसे में छोटा पचेंडा निवासी लवकुश घायल हो गया, जबकि शहर के महावीर चौक पर हुए हादसे में सुरेशचंद निवासी ठठेरवाल घायल हो गया। इनके अलावा, शहर के मोहल्ला रामलीला टिल्ला निवासी 11 वर्षीय वंश मोहल्ले में ही हुए हादसे में घायल हो गया। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/