फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Muzaffarnagar: Tikait came out riding on bullet, taught discipline to workers

Muzaffarnagar : बुलेट पर सवार होकर निकले टिकैत, कार्यकर्ताओं को पढ़ाया अनुशासन का पाठ

Thu, 27 Oct 2022 05:06 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 27 Oct 2022 05:06 PM IST
सार

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चैधरी राकेश टिकैत ने बुलेट पर सवार होकर कार्यकर्ताओं को अनुशासन का पाठ पढ़ाया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को कहा कि आंदोलन कोई भी हो अनुशासन बेहद जरूरी है।

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Tikait came out riding on bullet, taught discipline to workers
Rakesh Tikait - फोटो : amr ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चैधरी राकेश टिकैत ने भाकियू कार्यकर्ताओं को अनुशासन का पाठ पढ़ाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आंदोलन कोई भी हो कार्यकर्ताओं को अनुशासन बनाए रखना सबसे ज्यादा जरूरी है। उन्होंने कहा कि देश ट्रैक्टर, ट्वीट और ट्रैंक से ही आगे बढ़ेगा। इस दौरान भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत के साथ काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन


भाकियू  के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि कोई भी आंदोलन हो कार्यकर्ताओं को इसमें अनुशासन रखना सबसे ज्यादा जरूरी है। अधिकारियों से मीटिंग करने जाए तो अपनी पहचान कायम  रखें। कार्यकर्ता अपने काम पर भी ध्यान लगाएं। यदि किसी पंचायत में जा रहे हैं तो हरा गमछा, हरी टोपी और बिल्ला लगाना है। यही नहीं ट्रैक्टर से ट्रैक्टर के बीच की दूरी भी 25 मीटर रखनी है।
विज्ञापन


ड्रेस कोड के विषय में दी जानकारी
टिकैत ने बताया कि कार्यकर्ताओं को ड्रेस कोड के विषय में जानकारी दी गई है। बाइक रैली सरकुलर रोड स्थित अपने आवास से महावीर चौक स्थित भाकियू कार्यालय तक पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अब देश ट्रैक्टर, ट्वीटर और टैंक से आगे बढेगा। बगैर पराली के धान कैसे पैदा होगा, यह सरकार बताए। किसान ब्लेड वाले तारों का प्रयोग न करें। किसानों को डिजीटल भुगतान होना चाहिए। पेट्रोल पंप की तरह किसानों का भी डिजीटल भुगताना होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed