{"_id":"635a6ce666dec256ad6b720e","slug":"muzaffarnagar-tikait-came-out-riding-on-bullet-taught-discipline-to-workers","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar : बुलेट पर सवार होकर निकले टिकैत, कार्यकर्ताओं को पढ़ाया अनुशासन का पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar : बुलेट पर सवार होकर निकले टिकैत, कार्यकर्ताओं को पढ़ाया अनुशासन का पाठ
Thu, 27 Oct 2022 05:06 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 27 Oct 2022 05:06 PM IST
सार
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चैधरी राकेश टिकैत ने बुलेट पर सवार होकर कार्यकर्ताओं को अनुशासन का पाठ पढ़ाया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को कहा कि आंदोलन कोई भी हो अनुशासन बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
Rakesh Tikait
- फोटो : amr ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चैधरी राकेश टिकैत ने भाकियू कार्यकर्ताओं को अनुशासन का पाठ पढ़ाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आंदोलन कोई भी हो कार्यकर्ताओं को अनुशासन बनाए रखना सबसे ज्यादा जरूरी है। उन्होंने कहा कि देश ट्रैक्टर, ट्वीट और ट्रैंक से ही आगे बढ़ेगा। इस दौरान भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत के साथ काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि कोई भी आंदोलन हो कार्यकर्ताओं को इसमें अनुशासन रखना सबसे ज्यादा जरूरी है। अधिकारियों से मीटिंग करने जाए तो अपनी पहचान कायम रखें। कार्यकर्ता अपने काम पर भी ध्यान लगाएं। यदि किसी पंचायत में जा रहे हैं तो हरा गमछा, हरी टोपी और बिल्ला लगाना है। यही नहीं ट्रैक्टर से ट्रैक्टर के बीच की दूरी भी 25 मीटर रखनी है।
ड्रेस कोड के विषय में दी जानकारी
टिकैत ने बताया कि कार्यकर्ताओं को ड्रेस कोड के विषय में जानकारी दी गई है। बाइक रैली सरकुलर रोड स्थित अपने आवास से महावीर चौक स्थित भाकियू कार्यालय तक पहुंची।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अब देश ट्रैक्टर, ट्वीटर और टैंक से आगे बढेगा। बगैर पराली के धान कैसे पैदा होगा, यह सरकार बताए। किसान ब्लेड वाले तारों का प्रयोग न करें। किसानों को डिजीटल भुगतान होना चाहिए। पेट्रोल पंप की तरह किसानों का भी डिजीटल भुगताना होना चाहिए।