फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   muzaffarnagar, three young men did sexual assault on young girl

युवती को बंधक बनाकर रातभर गैंगरेप, तीन युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Mon, 10 Sep 2018 06:20 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Mon, 10 Sep 2018 06:20 PM IST
विज्ञापन
muzaffarnagar, three young men did sexual assault on young girl
फाइल फोटो

यूपी में मुजफ्फरनगर शहर से सटे गांव निवासी युवती ने तीन लोगों पर घर में घुसकर बंधक बनाने के बाद रातभर सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के शहर से सटे गांव निवासी युवती ने बताया कि 30 जून को वह घर पर अकेली थी। आरोप है कि शाम करीब सात बजे राकिब पुत्र सनव्वर, नसीम पुत्र मनव्वर निवासीगण काटका व रहकडा निवासी नफीस पुत्र रफीक जबरन घर में घुस आए। आरोप है कि तीनों ने उसे घर में ही बंधक बनाकर जान से मारने की धमकी देते हुए रात भर उसके साथ गैंगरेप किया। अगले दिन सुबह तीनों उसे हत्या की धमकी देते हुए फरार हो गए। 
विज्ञापन


वहीं पीड़िता के अनुसार, तहरीर देने के बावजूद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो उसे कोर्ट की शरण लेनी पड़ी। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला से दुष्कर्म का प्रयास, विरोध पर हमला

मुजफ्फरनगर में शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने तहरीर देकर बताया कि पड़ोस का एक युवक काफी दिन से उसकी पत्नी के साथ छेड़छाड़ व अश्लील हरकतें करता है। आरोप है कि शनिवार शाम युवक महिला को अकेली देख घर में घुस गया और उसके साथ छेड़छाड़ व अश्लील हरकतें करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गया। पीड़ित के अनुसार, कुछ देर बाद आरोपी कई साथियों के साथ घर में घुस आया और महिला के साथ ही अन्य परिजनों के साथ भी मारपीट की। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed