फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Muzaffarnagar : Six Kanwadis died due to accident, heat stroke and fever

Muzaffarnagar : हादसे, हीट स्ट्रोक और बुखार से छह कांवड़ियों की मौत, अलग-अलग दुर्घटनाओं में 25 से अधिक घायल

Thu, 01 Aug 2024 01:17 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर/रतनपुरी/छपार
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर/रतनपुरी/छपार Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 01 Aug 2024 01:17 AM IST
सार

पानीपत-खटीमा हाईवे पर कांवड़ के बिजली की लाइन से छू जाने के कारण करनाल का कांवड़िया झुलस गया। 

विज्ञापन
Muzaffarnagar : Six Kanwadis died due to accident, heat stroke and fever
file pic - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांवड़ मार्ग पर हादसों, हीट स्ट्रोक और बुखार से अलग-अलग जगह छह कांवड़ियों की मौत हो गई, जबकि 25 घायल हैं। पानीपत-खटीमा हाईवे पर कांवड़ के बिजली की लाइन से छू जाने के कारण करनाल का कांवड़िया झुलस गया। 

विज्ञापन


दिल्ली-देहरादून हाईवे पर  रायपुर नंगली खलासी पुल पर दिल्ली से हरिद्वार जा रहे आयशर कैंटर में रखा जेनरेटर उसमें सवार कांवड़ियों के ऊपर गिर गया। दिल्ली के रघुवीर नगर निवासी दिनेश की मेरठ अस्पताल में मौत हो गई। कैंटर चालक मौके से फरार है। हादसे में दिल्ली के कांवड़िया पवन, कृष्णा, यश, नितेश, सन्नी, अनिल और अजय घायल है।  चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने कैंटर को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


मंसूरपुर थाना क्षेत्र में नावला कोठी के पास शामली के शेखुपुरा निवासी कांवड़िया सुरेंद्र (55) गर्मी के चलते बेहोश होकर गिर गया। एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस का कहनाहहै कि कांवड़िया बीमार चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानसठ के गांव भलेड़ी निवासी प्रीतम प्रजापति अपने 10 साल के पुत्र ईशू को  ट्रैक्टर ट्रॉली में  लेकर हरिद्वार से लौट रहा था। रामपुर तिराहा के पास ट्रॉली में पीछे बैठा  ईशू  उछलकर नीचे गिर गया। ट्रैक्टर-ट्रॉली के पीछे बंधे जेनरेटर का पहिया उसकी छाती के ऊपर से उतर गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

बुलंदशहर के थाना हर्निया के गांव महमतपुर निवासी राकेश  (45) पुत्र मुंशी हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहा था। छपार टोल प्लाजा के निकट वह बेहोश होकर गिर गया। एंबुलेंस से अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। छपार के बिजोपुरा कट पर बेहोश  मिले कांवड़िया की भी मौत हो गई। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।

हरियाणा के नजफगढ़ निवासी कांवड़िया आयुष (20) को बुखार के चलते साथियों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया था, उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। 

चरथावल और मीरापुर में हुए हादसे
हरियाणा के जिला करनाल के थाना हसन के गांव पला निवासी जगपाल और दीपक बाइक लेकर हरिद्वार गंगा जल लेने जा रहे थे। बुधवार सुबह दधेडू पुलिस चेक पोस्ट के निकट पानीपत खटीमा हाईवे पर कार से भिडंत हो गई। हादसे में दोनों घायल हो गए। हाईवे की एंबुलेंस से दोनों बघरा सीएचसी भिजवाया गया। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है।

पुलिस ने बताया घायलों के साथ उनके अन्य साथी थे। दोनों पक्षों में सुलहनामा हो गया।  रामराज थानाक्षेत्र के गांव जीवनपुरी निवासी अजय सिंह अपनी बाइक से मीरापुर से अपने गांव वापस लौट रहा था जैसे ही यह दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग स्थित ग्राम सिखरेडा के समीप पहुँचा तो अपनी बाइक सड़क किनारे रोककर किसी से फोन पर बात करने लगा इसी दौरान गाजियाबाद से हरिद्वार जल लेने जा रहे कावड़ियों की बाइक ने उसे टक्कर मार दी। जिससे अजय दूर जाकर गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया।


हाईटेंशन लाइन से टकराई कांवड़, एक कांवड़िया झुलसा
पानीपत-खटीमा हाईवे पर बघरा में डाक कांवड़ हाईटेंशन बिजली लाइन से टकरा गई। हादसे में करनाल का कांवड़िया अजीत (35) झुलस गया। पुलिस ने उपचार कराने के बाद कांवड़िया को उसके घर पहुंचाया। बाद में अन्य कांवड़िया रवाना हुए।


---

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed