फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Muzaffarnagar Police opened temple robbery in just 48 hours, shirt took thief behind bars

मंदिर में चोरी : मुजफ्फरनगर पुलिस ने महज 48 घंटे में खोली वारदात, कमीज ने चोर को पहुंचाया जेल

Tue, 22 Jun 2021 06:45 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 22 Jun 2021 06:45 PM IST
सार

पूछताछ के बाद आरोपी की निशानदेही पर हड्डियों के गोदाम के पास छिपाकर रखे गए सीमेंट के खाली कट्टे से चोरी हुई सभी मूर्तियां, छत्र व मुकुट बरामद कर लिए गए।

विज्ञापन
Muzaffarnagar Police opened temple robbery in just 48 hours, shirt took thief behind bars
मंदिर में चोरी करता आरोपी कैमरे में कैद। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुजफ्फरनगर के अंबा विहार स्थित जैन मंदिर में हुई चोरी को लेकर पुलिस ने महज 48 घंटे में आरोपी को चोरी की सभी मूर्तियों व सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को उसके घर से बरामद शर्ट के आधार पर चिह्नित किया और वारदात का खुलासा कर उसे हवालात पहुंचा दिया।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अंबा विहार स्थित जैन मंदिर में रविवार देर रात बदमाशों ने ग्रिल तोड़कर अंदर घुसने के बाद बेशकीमती मूर्तियां, छत्र व मुकुट चोरी कर लिए थे। घटना की जानकारी मिलते ही जैन समाज के लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया था, जिसके बाद राज्यमंत्री कौशल विकास कपिलदेव अग्रवाल ने भी मंदिर पहुंचकर पुलिस को जल्द वारदात के खुलासे के निर्देश दिए थे। 
विज्ञापन


इंस्पेक्टर योगेश शर्मा ने बताया कि मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में जो युवक कैद हुआ, उसके आधार पर तीन लोग जांच के दायरे में आए। पुलिस ने इनके घरों की तलाशी ली तो आरिफ के घर से उसकी शर्ट बरामद हो गई, जिसका मिलान सीसीटीवी कैमरे से करने के बाद उसे हिरासत में ले लिया गया। पूछताछ के बाद आरोपी की निशानदेही पर हड्डियों के गोदाम के पास छिपाकर रखे गए सीमेंट के खाली कट्टे से चोरी हुई सभी मूर्तियां, छत्र व मुकुट बरामद कर लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मूर्तियां ले जाने के लिए खाली कट्टा मंदिर से ही लिया
अंबा विहार स्थित जैन मंदिर में चोरी करने के लिए आरोपी आरिफ खाली हाथ ही गया था। उसने लोहे की ग्रिल तोड़ी और अंदर घुसकर चार बेशकीमती मूर्तियां, एक मुकुट और आठ छत्र चोरी कर लिए।


इसके बाद आरोपी ने मंदिर परिसर से ही सीमेंट का खाली कट्टा लिया और उसमें सभी सामान रखकर बाहर निकल गया। आरोपी पहले सभी सामान को घर ले गया, लेकिन पकड़े जाने के बाद उसने वह सीमेंट का कट्टा ले जाकर हड्डियों वाले गोदाम के पास छिपा दिया, जहां से पुलिस ने सामान बरामद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed