फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Muzaffarnagar: misbehaved with woman by relatives after demand of dowry and, threats to kill

यूपी: दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म, दी जान से मारने की धमकी

Wed, 27 Mar 2019 08:11 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 27 Mar 2019 08:11 PM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar: misbehaved with woman by relatives after demand of dowry and, threats to kill
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

अतिरिक्त दहेज में नकदी व बाइक की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल में विवाहिता को बंधक बनाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। बाद में उस पर अविवाहित जेठ की पत्नी बनकर रहने का भी दबाव बनाया गया और विरोध करने पर मारपीट करते हुए धमकी दी गई। पीड़िता ने तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। मामला यूपी के मुजफ्फरनगर जनपद का है।

विज्ञापन


नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता ने तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी शहर के एक मोहल्ला निवासी युवक से करीब सवा दो साल पूर्व हुई थी। विवाहिता का कहना है कि शादी के बाद से ही उससे अतिरिक्त दहेज में बाइक व नकदी की मांग की जा रही थी। मांग पूरी नहीं होने पर तीन दिसंबर 2018 को जेठ व ननदोई ने पति की गैर मौजूदगी में विवाहिता को नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन


आरोप लगाया कि इसके अगले दिन देवर ने भी तमंचे के बल पर विवाहिता के साथ दुष्कर्म किया और किसी से बताने पर हत्या की धमकी दी। वारदात के बाद विवाहिता मायके आ गई और महिला ने थाने में घटना की शिकायत की, जिस पर ससुराल पक्ष समझौता कर उसे घर ले गया, जहां से उसे पति के साथ जगाधरी भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि कुछ दिन बाद ही वहां पर ससुराल पक्ष ने विवाहिता को बंधक बनाकर उस पर अविवाहित जेठ की पत्नी बनकर रहने का दबाव बनाया, जिससे इंकार करने पर उसके साथ मारपीट की गई। पीड़िता ने किसी तरह जगाधरी पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद उसे वहां से मुक्त कराकर मायके भेज दिया। 

पीड़िता का कहना है कि बुधवार सुबह ससुराल पक्ष के लोग मायके पहुंचे और उसके साथ मारपीट करते हुए धमकी दी। उसे बचाने पहुंची बहन के साथ भी मारपीट करते हुए उसका सोने का लॉकेट लूट लिया और फरार हो गए। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के साथ ही सुरक्षा की भी गुहार लगाई है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed