यूपी: घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म, विरोध करने पर भाई को पीटा
एक युवक ने घर में घुसकर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर किशोरी के भाई ने उसे पकड़ने का प्रयास किया तो वह धमकी देते हुए फरार हो गया। इसके कुछ देर बाद ही आरोपी एक साथी के साथ पीड़िता के घर पहुंचा और परिजनों से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका साथी फरार है। मामला यूपी के मुजफ्फरनगर शहर का है।
थाना क्षेत्र के गांव निवासी ने तहरीर देकर बताया कि उसकी नाबालिग बहन गुरुवार रात परिजनों के साथ घर में ही सोई थी। आरोप है कि देर रात पुरबालियान निवासी तालिब पुत्र दिलशेर दीवार फांदकर घर में जा घुसा और अपने कमरे में सोई किशोरी को जान से मारने की धमकी देते हुए दुष्कर्म किया। इसी दौरान शोर होने पर पास के कमरे में सोए उसके भाई की नींद खुल गई। उसने मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह धमकी देकर फरार हो गया।
आरोप है कि इसके कुछ देर बाद ही आरोपी अपने साथी के साथ फिर से किशोरी के घर पहुंचा और उसके भाई से मारपीट कर दी। पीड़ित परिजनों ने रात में ही पुलिस कंट्रोल रूम को घटना की जानकारी दी, जिस पर पुलिस ने आरोपी तालिब को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका साथी फरार हो गया। पुलिस ने पीड़ित किशोरी का शुक्रवार को मेडिकल कराते हुए फरार आरोपी की तलाश में दबिश दी, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा। पकड़े गए आरोपी से भी पूछताछ की जा रही है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/