फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Muzaffarnagar: Life will bloom like a rose if you wear a helmet, SSP distributed helmets

Muzaffarnagar: हेलमेट लगाओगे तो गुलाब की तरह खिलेगी जिंदगी, एसएसपी ने बांटे हेलमेट और गुलाब

Thu, 24 Nov 2022 04:10 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 24 Nov 2022 04:10 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर में एसएसपी विनीत जायसवाल ने हेलमेट के प्रति लोगों को जागरूकता अभियान चलाया। उन्होंने कहा कि दुपहिया वाहन पर हमेशा हेलमेट पहनकर निकलें

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Life will bloom like a rose if you wear a helmet, SSP distributed helmets
गुलाब देते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर में हेलमेट के प्रति लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए एसएसपी विनीत जायसवाल ने जागरूकता अभियान चलाया। वह खुद सड़क पर उतरे, दुपहिया वाहन चालकों को रोककर हेलमेट, गुलाब और प्रमाण पत्र दिए। उन्होंने कहा कि हेलमेट जिंदगी बचाने का कार्य करता है। दुपहिया वाहन पर हमेशा हेलमेट पहनकर निकलें।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  विनीत जायसवाल पुलिस टीम के साथ विश्वकर्मा चौक पर पहुंचे। यहां कैंप लगाकर सुरक्षित परिवहन के लिए जागरूक किया। बिना हेलमेट चलने वाले दुपहिया वाहन चालकों को हेलमेट वितरित कर यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही हेलमेट लगाकर चलने वाले दुपहिया वाहन चालकों को प्रशस्ति पत्र और गुलाब का फूल भेंट कर सुरक्षित परिवहन के लिए प्रोत्साहित किया गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP:  सहारनपुर में आयकर विभाग का पांच व्यापारियों के यहां छापा, 10 से ज्यादा गाड़ियों में एक साथ पहुंची टीम
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी ने कहा कि वर्तमान में यातायात नियमों की अनदेखी के कारण सड़कों पर प्रतिदिन होने वाले हादसों में जनहानि हो रही है, जिसमें इन हादसों से हम अपना बचाव कर सकते हैं। यदि हम यातायात नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित सफर के लिए जागरूक बनें।

यातायात पुलिस की ओर से यातायात माह में प्रतिदिन यातायात नियमों के प्रति व्यापक जागरूकता अभियान चलाने के साथ साथ सघन चेंकिग अभियान चलाकर काली फिल्म, बिना सीट बेल्ट, तीन सवारी मोटरसाइकिल, बिना हेलमेट और नो एंट्री का पालन न करने वाले वाहनों, वाहन चालकों के विरूद्ध एमवी एक्ट के तहत कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed