मुजफ्फरनगर : प्रधान बनकर गांव का विकास करना चाहती है अंतरराष्ट्रीय शूटर नेहा, किया नामांकन दाखिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर की अंतरराष्ट्रीय शूटर नेहा तोमर ग्राम प्रधान बन कर गांव के विकास के साथ युवा वर्ग का करियर बनाने का सपना संजोए है। नेहा ने सदर ब्लॉक के गांव मखियाली से ग्राम प्रधान पद के लिए नामांकन दाखिल किया है।
ग्राम मखियाली निवासी 22 वर्षीय शूटर नेहा तोमर वर्ष 2018 में जर्मनी में जूनियर शूटिंग वर्ल्ड कप में देश के लिए 50 मीटर फ्री पिस्टल प्रतिस्पर्धा में व्यक्तिगत में सिल्वर और इसी वर्ग में टीम के साथ गोल्ड मेडल जीत चुकी है।
2018 में ही कुवैत में हुए एशियन एयर गन चैंपियनशिप में 10 मीटर एयर पिस्टल में भी वह सिल्वर मेडल जीती थी। इसके अलावा स्टेट और राष्ट्रीय स्तर पर वह अनेक पदक जीत चुकी है। डीएवी डिग्री कॉलेज में बीए अंतिम वर्ष की छात्रा नेहा का सपना ओलंपिक में भी देश के लिए पदक जीतना है।
पंचायत चुनाव में उसका गांव मखियाली महिला के लिए आरक्षित हुआ, तो उसने ग्राम प्रधान पद का चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की। जिस पर उसके किसान पिता राजीव तोमर और मां रेणु तोमर ने बेटी को प्रोत्साहित किया। नेहा ने मां के साथ सदर ब्लाक में पहुंचकर ग्राम प्रधान पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया।
नेहा ने बताया कि ग्राम प्रधान पद का चुनाव लड़ने के पीछे उसका उद्देश्य गांव का विकास करने के साथ युवा वर्ग को शिक्षित करना और उन्हें खेलों में प्रोत्साहित उनका करियर बनाना है। यदि ग्रामीणों ने मौका दिया तो वह गांव में कॉलेज और स्टेडियम का निर्माण कराएगी। उसके पिता कॉलेज के लिए 10 बीघे जमीन दान में दे चुके हैं। इन्हीं मुद्दों को लेकर वह चुनाव मैदान में उतरी है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/