फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Muzaffarnagar explosion: ammunition particles and iron pieces emerged from inside the corpses

मुजफ्फरनगर विस्फोट: तीन लाशों से निकले बारूद के कण और लोहे के टुकड़े

Tue, 26 Jun 2018 08:26 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 26 Jun 2018 08:26 PM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar explosion: ammunition particles and iron pieces emerged from inside the corpses
लोहा फैक्ट्री में जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर के सरवट में सोमवार सुबह हुए विस्फोट में जान गंवाने वाले चारों लोगों के शवों का देर रात में ही अफसरों के आदेश पर पोस्टमार्टम करा दिया गया था। पोस्टमार्टम के दौरान चारों लाशों में से तीन की मौत विस्फोटक से निकले टुकड़े के धंसने व उनसे अत्यधिक खून बहने से होने की बात सामने आई है। उक्त तीनों लाशों में से पोस्टमार्टम के दौरान मेटल और बारूद के कण मिले हैं, जिन्हें सील कर जांच के लिए आगरा विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेज दिया गया है। 

विज्ञापन


सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव सरवट में सोमवार सुबह कबाड़ी की दुकान में हुए विस्फोट में कबाड़ी निसार, मकान मालिक नवाजिश, राहगीर शहजाद आलम व वेल्डर ताजिम की मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम के बाद चारों शवों को उनके परिजनों के हवाले कर दिया गया था, जिन्हें देर रात में ही भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया था। 
विज्ञापन


पढ़ें : खौफनाक था वो मंजर... हर तरफ मची- पुकार, तस्वीरें देख कांप उठेगा कलेजा
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर डीके त्यागी ने बताया कि चारों शवों के पोस्टमार्टम में तीन में कबाड़ी निसार, मकान मालिक नवाजिश व राहगीर शहजाद आलम की लाशों में से विस्फोटक से निकले लोहे के टुकड़े व बारूद के कण पाए गए हैं। उक्त तीनों लोगों की मौत विस्फोटक के टुकड़े शरीर में धंसने व उससे अत्यधिक रक्तस्त्राव होने की वजह से होना सामने आया है। वहीं, चौथे ताजिम की मौत की वजह फिलहाल सामने नहीं आई है और न ही उसके शरीर से विस्फोटक का कोई अंश या बारूद के कण मिले हैं। 

इंस्पेक्टर ने बताया कि तीन लाशों से निकले लोहे के टुकड़ों व बारूद के कणों को संरक्षित कर जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला आगरा भेज दिया गया है। वहां, से जांच रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed