{"_id":"6135ad188ebc3ea6b51b57ce","slug":"muzaffarnagar-dead-body-of-history-sheeter-found-in-a-field-he-got-bailed-from-the-jail-only-few-days-ago","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर : ईख के खेत में मिला हिस्ट्रीशीटर का शव, कुछ दिन पहले ही आया था जेल से बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर : ईख के खेत में मिला हिस्ट्रीशीटर का शव, कुछ दिन पहले ही आया था जेल से बाहर
Mon, 06 Sep 2021 11:24 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 06 Sep 2021 11:24 AM IST
सार
कुछ माह पहले भी चरथावल पुलिस ने तमंचे के साथ लूट की योजना बनाने के आरोप में सोनू त्यागी को जेल भेजा था। कुछ दिन पहले ही यह जेल से छूटकर आया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिला जेल के बंदी रक्षक चुन्नी लाल के हत्यारे हिस्ट्रीशीटर का शव सोमवार सुबह ईख के खेत में मिला। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। बताया गया कि वह कुछ दिन पहले ही जेल से बाहर आया था। पुलिस हत्या को लेकर मौके पर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार चरथावल थानाक्षेत्र के चोकड़ा में ईख के खेत में एक शव पड़ा होने पर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: किसानों में दिखी परिवर्तन की आग: - कहा वोट की चोट से मोदी-योगी को करेंगे सत्ता से बाहर, मोर्चा नेताओं ने खूब सुनाई खरी-खोटी
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार शव की पहचान चोकड़ा निवासी, हिस्ट्रीशीटर सोनू त्यागी के रूप में हुई है। बताया गया कि वह जनपद के कुख्यात रहे विक्की त्यागी गैंग का शार्प शूटर था। विक्की त्यागी के कहने पर उसने सात साल पहले जिला जेल के बंदी रक्षक चुन्नीलाल की जेल के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी थी।
कुछ माह पहले भी चरथावल पुलिस ने तमंचे के साथ लूट की योजना बनाने के आरोप में सोनू त्यागी को जेल भेजा था। कुछ दिन पहले ही यह जेल से छूटकर आया था। सोनू चरथावल थाने का हिस्ट्रीशीटर रहा था जिस पर कई मुकदमे दर्ज थे।
देर रात ग्राम चोकडा में ईख के खेत मे सोनू का शव पड़ा मिला, सुचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस जांच में जुट गई है।