फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Muzaffarnagar: Charan Singh statue installation reached the police station, Uplas disappeared before RLD MLA

Muzaffarnagar: चौ. चरण सिंह मूर्ति स्थापना का मामला पहुंचा थाने, रालोद विधायक के पहुंचने से पहले ही उपले गायब

Tue, 04 Oct 2022 11:35 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 04 Oct 2022 11:35 AM IST
सार

शाहपुर के मुख्य चौराहे पर स्वर्गीय प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा स्थल का सुंदरीकरण कराया जा रहा है। इस दौरान छत में उपले भर दिए गए। इसे लेकर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
Muzaffarnagar:  Charan Singh statue installation reached the police station, Uplas disappeared before RLD MLA
चौ. चरण सिंह मूर्ति स्थापना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह की मूर्ति स्थापना वाली जगह में उपले भरने के मामले में नया मोड़ आ गया है। जांच टीम को मौके पर उपले मिले थे, लेकिन रालोद विधानमंडल दल के नेता राजपाल बालियान के पहुंचने से पहले ही उपले गायब कर दिए गए। विधायक ने शाहपुर थाने में तहरीर देकर जांच की मांग की है।

विज्ञापन


बुढ़ाना के रालोद विधायक राजपाल बालियान ने बताया कि शाहपुर के मुख्य चौराहे पर स्वर्गीय प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा स्थल का सुंदरीकरण कराया जा रहा था। इसी दौरान फाउंडेशन निर्माण के बाद छत में उपले भर दिए गए। इसकी शिकायत डीएम से की गई तो जांच टीम मौके पर पहुंची। शाहपुर  नगर पंचायत के कर्मचारी भी हरकत में आए। जांच टीम को मौके पर उपले मिले।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Murder: तूल पकड़ रहा दीपक हत्याकांड, धरने पर बैठे परिजन बोले- मुख्यमंत्री से बात कराओ, CBI से जांच कराओ
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक का कहना है कि उनके पहुंचने से पहले ही उपले चोरी कर लिए गए हैं। इससे ऐसा लगा रहा है कि कोई जांच को प्रभावित करने का प्रयास कर रहा है। सोमवार देर रात विधायक ने शाहपुर  थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराने की मांग रखी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed