क्रिकेट टूर्नामेंट में ब्लू इंडियंस की टीम ने कब्जाई ट्रॉफी, अर्जुन अवार्डी ने कही ये बड़ी बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेसीएल क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में ब्लू इंडियंस टीम ने विक्टोरिया क्रिकेट क्लब को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। अर्जुन अवार्ड विजेता मुराद अली ने खिलाड़ियों को ट्रॉफी देते हुए कहा कि ग्रामीण स्तर पर अनेक प्रतिभाएं छिपी हुई हैं। उन्हें मंच नहीं मिलने के कारण उनकी प्रतिभाएं यहीं दम तोड़ देती हैं।
मुजफ्फरनगर में डीएवी इंटर कॉलेज के मैदान में जानसठ क्रिकेट लीग जेसीएल क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में ब्लू इंडियंस क्रिकेट टीम ने टॉस जीतकर फिल्डिंग करने का निर्णय लिया और विक्टोरिया क्लब को पहले खेलने के लिए आमंत्रित किया। विक्टोरिया क्रिकेट क्लब की ओर से ओपनिंग में अमन व गगन ने 113 रन की साझेदारी निभाई।
इनके अलावा कोई भी खिलाड़ी मैदान में टिक नहीं सका और 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर पूरी टीम 178 रन बनाकर आउट हो गई। ब्लू इंडियंस की टीम ने लक्ष्य पर खेलते हुए समीर अली खान ने 60 व कप्तान हैदर अली ने 55 रन की शानदार पारी खेली। टीम ने पांच विकेट से मैच जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। मैन ऑफ द मैच समीर अली खां और मैन ऑफ द सीरीज उप विजेता टीम के कप्तान मोहम्मद अली को दिया गया। मुख्य अतिथि निशानेबाजी में अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित मुराद अली खां व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रवेंद्र भड़ाना द्वारा ब्लू इंडियंस के कप्तान अमन हैदर को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। टूर्नामेंट के चेयरमैन हिलाल अली खां, अब्बास अली, जावेद हिमायुं, अश्वनी चौधरी, टीटू उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/