फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Muzaffarnagar: another suicide between three days in medical college, employee hanged himself to death

मुजफ्फरनगर: 72 घंटे में दूसरे सुसाइड से मेडिकल कॉलेज में हड़कंप, कर्मचारी ने फांसी लगाकर दी जान

Sun, 17 Jan 2021 02:05 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 17 Jan 2021 02:05 AM IST
सार

  • बुधवार रात कोविड अस्पताल से कोरोना संक्रमित ने की थी कूदकर आत्महत्या

विज्ञापन
Muzaffarnagar: another suicide between three days in medical college, employee hanged himself to death
suicide - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में बेगराजपुर स्थित मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में पिछले 72 घंटे के भीतर सुसाइड की दूसरी वारदात से सनसनी फैल गई। पिछले बुधवार को भी कोविड अस्पताल की चौथी मंजिल से कूदकर कोरोना संक्रमित ने आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज की चौथी मंजिल पर प्रशासन ने कोविड अस्पताल बनाया हुआ है, जहां आठ जनवरी को भर्ती कराए गए अंकित विहार निवासी कोरोना संक्रमित मरीज ने बुधवार रात नीचे कूदकर आत्महत्या कर ली थी। इस हादसे को मेडिकल कॉलेज के प्रशिक्षु और कर्मचारी भुला भी नहीं पाए थे, कि शुक्रवार रात नर्सिंग स्टाफ के गांव इलाहाबास निवासी युवा मोहित ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ: सुबह कचहरी के लिए निकला था अधिवक्ता, दोपहर को मकान मालिक से मिली पत्नी की मौत की खबर
विज्ञापन
विज्ञापन

साथी कर्मचारियों का कहना है कि शुक्रवार रात आठ बजे ड्यूटी खत्म कर जब मोहित अपने कमरे में जा रहा था तो उसके व्यवहार या बातों से ऐसा नहीं लगा कि वह अपनी जीवनलीला खत्म कर लेगा। वहीं, भाई मनोज का कहना है कि मोहित हंसमुख लड़का था, उसने ऐसा कदम क्यों उठाया, इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। यही नहीं, उसकी परिजनों के साथ लगातार बात होती रहती थी, लेकिन उसकी बातों से भी ऐसा नहीं लगा कि वह किसी प्रकार के तनाव में है। 
 
मोबाइल में छिपा हो सकता है आत्महत्या का राज
मेडिकल कॉलेज के नर्सिंग स्टाफ में काम करने वाले मोहित ने किन परिस्थितियों में और क्यों आत्महत्या जैसा खौफनाक कदम उठाया, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। मोहित के कमरे से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। इंस्पेक्टर केपी सिंह का कहना है कि युवक के मोबाइल को कब्जे में ले लिया गया है, जिसकी जांच में कुछ सुराग मिल सकते हैं।
 
पिता की मौत के बाद मां ने संवारा जीवन
भोपा क्षेत्र के गांव इलाहाबास निवासी सतबीर की करीब 15 साल पूर्व मौत हो गई थी। उसके पांच बच्चे हैं, जो सभी लड़के हैं। पिता की असमय मौत के बाद मां मीना ने ही अकेले संघर्ष करते हुए सभी बच्चों को पढ़ाया-लिखाया। चौथे नंबर के बेटे मोहित को भी मां मीना ने ही किसी तरह पाई-पाई जोड़कर बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज में जीएनएम का कोर्स कराया, जिसके बाद वह अप्रैल 2018 से यहीं जॉब भी करने लगा था।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed