{"_id":"63f73b62c3288e5f7c0ae2c3","slug":"muzaffarangar-doda-poppy-worth-25-lakhs-caught-while-being-taken-from-kolkata-to-jalandhar-2023-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarangar: कोलकाता से जालंधर ले जाया जा रहा 25 लाख का डोडा पोस्त पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarangar: कोलकाता से जालंधर ले जाया जा रहा 25 लाख का डोडा पोस्त पकड़ा
Thu, 23 Feb 2023 04:09 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 23 Feb 2023 04:09 PM IST
सार
मुजफ्फरनगर जनपद में रामराज पुलिस ने गंगा बैराज के निकट एक ट्रक में 25 लाख की कीमत का डोडा पोस्त पकड़ा है।
विज्ञापन
डोडा पोस्त
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मुजफ्फरनगर जनपद में रामराज पुलिस ने गंगा बैराज के निकट एक ट्रक में 75 लाख की बैटरी की आड़ में ले जाए जा रहे 25 लाख रुपये कीमत का डोडा पोस्त पकड़ लिया। तीन आरोपी पकड़े गए हैं।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को पुलिस गंगा बैराज चेक पोस्ट पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने एक ट्रक को चेक किया तो उसमें बेटरी लदी मिली, जबकि उनके बीच 48 प्लास्टिक के बोरों में डोडा पोस्त भी बरामद हुआ।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Meerut: दो घंटे चला ट्रैफिक पुलिस का अभियान, गाड़ियों से उतरवाई काली फिल्म, जाट-गुर्जर-पंडित पर कसा शिकंजा
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी पंजाब के अमृतसर जिले के जोयके गांव निवासी सालवेंद्र पुत्र अर्जुन, चक कमालखा निवासी जितेंद्र पुत्र हरमेल सिंह और पश्चिमी बंगाल के थाना काकसा के गांव केटेन निवासी शंभू घोष हैं।
एसपी देहात अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि डोडा पोस्त कोलकाता से जालंधर ले जाया जा रहा था। आरोपियों ने बताया कि वह मुज़फ्फरनगर, बरेली, शामली के अलावा हरियाणा में कई होटलो पर भी सप्लाई करते हैं। बरामद डोडा पोस्त का वजन 838 किलोग्राम है, जिसमी कीमत लगभग 25 लाख रुपये है। तीनों आरोपियों का चालान कर दिया गया।