फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Meerut: दो घंटे चला ट्रैफिक पुलिस का अभियान, गाड़ियों से उतरवाई काली फिल्म, जाट-गुर्जर-पंडित पर कसा शिकंजा

Thu, 23 Feb 2023 01:56 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 23 Feb 2023 01:56 PM IST
विज्ञापन
Meerut: Traffic police campaign lasted for two hours, black film removed from vehicles
मेरठ पुलिस - फोटो : अमर उजाला

ट्रैफिक नियमों को लेकर मेरठ में ट्रेफिक पुलिस भले ही अलर्ट हो लेकिन मेरठ की जनता नियमों का पालन करने को लापरवाही दिखाने से बाज नहीं आती है। ट्रैफिक नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने को लेकर मेरठ देहात में पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों के निर्देश पर गुरुवार को गाड़ियों लगी काली फिल्म और जातिसूचक शब्दों को हटवाने को लेकर अभियान चलाया गया। जिसमें मावाना, हस्तिनापुर, आदि थानों की पुलिस ने विभिन्न चेकिंग पॉइंट पर कार पर लगी काली फिल्म और वाहनों पर लिखे जातिसूचक शब्दों को हटवाया। इसके साथ ही पुलिस द्वारा कई स्थानों पर चालान काटे गए।

 

पुलिस के इस अभियान से सड़कों पर चलने वाले राहगीर भयभीत होकर इधर-उधर दौड़ते नजर आए। अभियान के तहत कहीं चेकिंग पॉइंट पर सघन चेकिंग अभियान भी चला गया। थाना पुलिस के इस अभियान को सीओ मवाना आशीष शर्मा ने विभिन्न स्थानों पर पहुंच कर चेक किया। इसके साथ ही उन्होंने भी वाहनों पर लगी काली फिल्म व जातिसूचक शब्दों को हटवाने के सख्त निर्देश दिए। इस दौरान तकरीबन दो घंटे तक अफरा-तफरी का माहौल रहा।

Meerut: Traffic police campaign lasted for two hours, black film removed from vehicles
मेरठ पुलिस - फोटो : अमर उजाला

मेरठ देहात के विभिन्न क्षेत्रों में आज सुबह 11:00 से 1:00 बजे तक ट्रेफिक पुलिस ने दो घंटे चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान गाड़ियों पर काली फिल्म लगाने वालों और जाति सूचक शब्द लिखने वालों पर कार्रवाई की गई। मवाना में पुलिस चौकी पर अभियान चलाया गया।

Meerut: Traffic police campaign lasted for two hours, black film removed from vehicles
मेरठ पुलिस - फोटो : अमर उजाला

खरखौदा में पुलिस ने दो घंटे के चेकिंग अभियान के दौरान गाड़ियों से काली फिल्म उतरवाई। इसके अलावा जातिसूचक शब्द लिखे वाहनों पर भी कार्रवाई की।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut: Traffic police campaign lasted for two hours, black film removed from vehicles
मेरठ पुलिस - फोटो : अमर उजाला

पुलिस के इस अभियान से सड़कों पर चलने वाले राहगीर भयभीत होकर इधर-उधर दौड़ते नजर आए। कई वाहन चालक पुलिस का चेकिंग अभियान देखकर वापस दौड़ गए। वहीं कई को जुर्माना भरना पड़ा तो कई वाहनों से जाट गुर्जर व पंडित लिखे स्टीकर हटाते नजर आए।  

विज्ञापन
Meerut: Traffic police campaign lasted for two hours, black film removed from vehicles
मेरठ पुलिस - फोटो : अमर उजाला

मेरठ-गढ़ मार्ग पर मऊ खास पुलिस चौकी द्वारा बिना हेलमेट तथा काली फिल्म लगी गाड़ियों और जातिसूचक लिखें वाहनों पर कार्रवाई की गई। चौकी इंचार्ज सतीश शर्मा तथा अन्य पुलिसकर्मियों ने चेकिंग अभियान के दौरान ऐसे एक दर्जन से ज्यादा वाहनों के चालान काटे। चौकी इंचार्ज ने जातिसूचक शब्दों को हटाने के सख्त निर्देश दिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed