फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Muzaffarangar: Doda poppy worth 25 lakhs caught while being taken from Kolkata to Jalandhar

Muzaffarangar: कोलकाता से जालंधर ले जाया जा रहा 25 लाख का डोडा पोस्त पकड़ा

Thu, 23 Feb 2023 04:09 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 23 Feb 2023 04:09 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर जनपद में रामराज पुलिस ने गंगा बैराज के निकट एक ट्रक में 25 लाख की कीमत का डोडा पोस्त पकड़ा है।

विज्ञापन
Muzaffarangar: Doda poppy worth 25 lakhs caught while being taken from Kolkata to Jalandhar
डोडा पोस्त - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुजफ्फरनगर जनपद में रामराज पुलिस ने  गंगा बैराज के निकट  एक ट्रक में 75 लाख की बैटरी की आड़ में ले जाए जा रहे 25 लाख रुपये कीमत का  डोडा पोस्त पकड़ लिया।  तीन आरोपी पकड़े गए हैं।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को  पुलिस गंगा बैराज चेक पोस्ट पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने एक ट्रक को चेक किया तो उसमें बेटरी लदी मिली, जबकि उनके बीच  48 प्लास्टिक के बोरों में डोडा पोस्त भी बरामद हुआ।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: दो घंटे चला ट्रैफिक पुलिस का अभियान, गाड़ियों से उतरवाई काली फिल्म, जाट-गुर्जर-पंडित पर कसा शिकंजा
विज्ञापन
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपी पंजाब के अमृतसर जिले के जोयके गांव निवासी सालवेंद्र पुत्र अर्जुन, चक कमालखा निवासी जितेंद्र पुत्र हरमेल सिंह और पश्चिमी बंगाल के थाना काकसा के गांव केटेन निवासी शंभू घोष हैं।

एसपी देहात अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि डोडा पोस्त कोलकाता से जालंधर ले जाया जा रहा था। आरोपियों ने बताया कि वह मुज़फ्फरनगर, बरेली, शामली के अलावा हरियाणा में कई होटलो पर  भी सप्लाई करते हैं। बरामद डोडा पोस्त का वजन 838 किलोग्राम है, जिसमी कीमत लगभग 25 लाख रुपये है। तीनों आरोपियों का चालान कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed