फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Muslim inspector celebration of Deepawali in police station with all staff

मुस्लिम थानेदार ने पुलिसकर्मियों संग ऐसे मनाया दीपावली का पर्व, हर तरफ हो रही तारीफ

Mon, 28 Oct 2019 05:50 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 28 Oct 2019 05:50 PM IST
विज्ञापन
Muslim inspector celebration of Deepawali in police station with all staff
थाने में दिए जलाते मुस्लिम इंस्पेक्टर - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश में मेरठ जनपद के सिविल लाइन थाने में तैनात इंस्पेक्टर अब्दुल रहमान सिद्दीकी ने पुलिसकर्मियों संग दीपावली का पर्व हर्षोउल्लास से मनाया। इस दौरान उन्होंने पूरी टीम के साथ मिलकर थाने में दीप जलाए। उनके इस काम की पुलिस विभाग में काफी तारीफ हो रही है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मुस्लिमों ने शुरू कराया मंदिर का निर्माण, पेश की सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल, हर कोई कर रहा प्रशंसा
विज्ञापन


बता दें कि दीपावली के मौके पर मुस्लिम थानेदार ने जब थाने में खुशियों के दीप जलाए तो सभी उनकी तारीफ करने लगे।

Muslim inspector celebration of Deepawali in police station with all staff
थाने में दीपावली का पर्व मनाते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

अब्दुल रहमान का कहना है कि अलग मजहब के हैं तो क्या हुआ, हैं तो हम भारतीय ही। एक भारतीय होने के नाते हम सबकों सभी धर्मों के पर्वों को उत्साह और उमंग के साथ मनाना चाहिए। इस दौरान उन्होंने अपने घर पर भी दीपावली के मौके पर पत्नी के साथ दीपक जलाए और पूजा-अर्चना की।

उधर, थाना सदरबाजार में भी दीपावली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। थानाध्यक्ष विजय गुप्ता ने कहा कि दिवाली अंधेरे से उजाले की ओर ले जाने का संदेश देती है। थाना स्टाफ एक परिवार है। पूरे परिवार को साथ लेकर आज दिवाली का पर्व हर्षोउल्लास से मनाया गया। जो एक अच्छा अनुभव रहा। इसके अलावा रेलवे रोड, ब्रह्मपुरी, लालकुर्ती, कंकरखेड़ा, पल्लवपुरम आदि थानों को भी मिट्टी के दीपों से सजाया गया था। 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed