फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Muslim in india living in panic due to BJP and RSS says Deobandi Ulma

'बीजेपी और आरएसएस की वजह से दहशत में मुसलमान' : देवबंदी उलमा   

Sat, 17 Nov 2018 02:34 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवबंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवबंद Updated Sat, 17 Nov 2018 02:34 PM IST
विज्ञापन
Muslim in india living in panic due to BJP and RSS says Deobandi Ulma
देवबंद

बाबरी मस्जिद के पक्षकार इकबाल अंसारी द्वारा 25 नवंबर से पहले अयोध्या से पलायन करने वाले बयान का देवबंदी उलमा ने समर्थन किया है। उलमा ने आरोप लगाते हुए कहा कि इस वक्त मुल्क के हालात बेहद खतरनाक हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आरएसएस व बीजेपी के लोगों ने देश का माहौल इस हद तक खराब कर दिया है कि मुसलमान दहशत के साये में जी रहे हैं। बाबरी मस्जिद के पक्षकार इकबाल अंसारी के अयोध्या से पलायन करने वाले बयान पर मदरसा जामिया शेखुल हिंद के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती असद कासमी का कहना है कि इकबाल अंसारी ने जो बयान दिया है आज इसी तरह के हालात बनाए जा रहे हैं। 
विज्ञापन

 

उन्होंने आरोप लगाया कि जैसे जैसे चुनाव नजदीक आता है बीजेपी मुल्क के हालात खराब करती है ताकि वो सत्ता हासिल कर सके। उन्होंने कहा कि इकबाल अंसारी का बयान काफी हद तक दुरुस्त है। क्योंकि इस वक्त मुल्क के हालात बेहद खतरनाक हैं। 

बीजेपी और आरएसएस के लोगों ने मुल्क को माहौल को इतना खराब कर दिया है कि यहां रहने वाला मुसलमान दहशत के साये में जी रहा है। मुफ्ती असद कासमी ने यह भी कहा कि मुसलमानों ने हिंदुस्तान के लिए अपनी जान की बाजी लगाकर कुर्बानियां दी हुई हैं। उन्होंने मुल्क की आजादी में अपना खून बहाया है। यहां की मिट्टी में मुसलमानों का खून शामिल है। इसलिए मुसलमान हिंदुस्तान छोड़कर कहीं नहीं जाएंगे। वह यहीं पर रहेंगे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed