बागपत: मुस्लिम भाई ने हिंदू बहन के लिए पेश की ऐसी मिसाल, हर तरफ हो रही तारीफ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत में रविवार को एक मुस्लिम युवक ने हिंदू और मुस्लिम एकता की मिसाल कायम कर अपनी मुंहबोली बहन को भात दिया। यह नजारा देखकर समारोह में आए लोगों ने जमकर उसकी सराहना की और आपसी भाईचारा कायम करने की अपील की।
छात्र नेता और रालोद छात्रसभा के जिला उपाध्यक्ष विकास मलिक के साथ पट्टी मेहर पहुंचे गुराना रोड निवासी वकील अली खान और डॉ. शौकत अली खान ने अपनी मुंहबोली हिंदू बहन मनोरमा के बेटे की शादी में धूमधाम से भात दिया।
मनोरमा बनारस की रहने वाली है। जो पिछले 20 साल से वकील खान के घर में ही रहती है। विकास मलिक ने बताया कि हिंदू और मुस्लिम एकता की मिसाल कायम करते हुए वकील अली खान और डॉ. शौकत अली रक्षाबंधन पर अपनी मुंहबोली बहन से राखी भी बंधवाते थे और भैयादूज पर दोनों अपनी बहन के यहां पर आकर सिंधारा देकर अपना फर्ज निभाते हैं।
इस कदम की समारोह में आए लोगों ने जमकर प्रशंसा की और भगवान से प्रार्थना की कि यह भाईचारा व आपसी प्रेमभाव ऐसे ही बना रहे। इस अवसर पर फारुख खान, शादाब खान, भोपाल सिंह, राज कुमार, विजय, सोनी, विकास, बंटी, नौशाद अली आदि मौजूद रहे।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/