{"_id":"690d123d8119ef1ef80ca1bf","slug":"muskans-father-put-up-house-for-sale-posters-then-removed-them-meerut-news-c-72-1-mct1010-143392-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: मुस्कान के पिता ने मकान बिकाऊ के पोस्टर लगाए, फिर हटाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: मुस्कान के पिता ने मकान बिकाऊ के पोस्टर लगाए, फिर हटाए
विज्ञापन
मेरठ के सौरभ हत्याकांड की आरोपी मुस्कान के ब्रह्मपुरी के इंद्रानगर मकान पर लटका ताला। .........
मेरठ। सौरभ की हत्या के मामले में चौधरी चरण सिंह जिला कारागार में बंद पत्नी मुस्कान के पिता सराफ प्रमोद कुमार रस्तोगी ने अपने इंदिरा नगर स्थित घर की दीवारों पर मकान बिकाऊ के पोस्टर लगा दिए। सोशल मीडिया पर पोस्टर वायरल होने के बाद हालांकि उन्होंने पोस्टर हटा दिए। जेल में मुस्कान का प्रेमी साहिल शुक्ला भी बंद है। बताया जा रहा है कि मुस्कान के पिता इसके बाद से गुमसुम रहने लगे हैं।
तीन मार्च को मुस्कान ने सौरभ की हत्या मुस्कान ने साहिल के साथ मिलकर कर दी थी। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मुस्कान के पिता घर के बाहर बनी सर्राफा की दुकान है। पहले ठीक व्यापार चल रहा था। सौरभ की हत्या के बाद बदनामी इस कदर हुई कि उनका व्यापार चौपट हो गया। बताया गया कि उन्होंने कई लोगों को उधार दिया था, जो लोगों ने चुकाए नहीं। मुस्कान की छोटी बहन घर पर ही ट्यूशन पढ़ाती थी।
इससे भी उन्हें महीने के पंद्रह हजार रुपये आ जाते थे। इस घटनाक्रम के बाद लोगों ने इस परिवार के पास अपने बच्चों को पढ़ाने भेजना बंद कर दिया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि मुस्कान के पिता ने मकान बिकाऊ के पोस्टर लगाए थे। जो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहे हैं लेकिन कोई लिखित शिकायत हमारे पास नहीं आई है।
विज्ञापन
रिश्तेदारों ने भी कर लिया किनारा
पड़ोसियों का कहना है कि मुस्कान के पिता प्रमोद की रिश्तेदारी में शादी थी। लेकिन प्रमोद को शादी का कार्ड नहीं दिया गया। कुछ रिश्तेदारों ने उनसे किनारा कर लिया है। इससे भी वह आहत हैं।
सौरभ के रुपयों से लिया था मकान, बेचने का हक नहीं : राहुल
सौरभ के भाई राहुल उर्फ बबलू ने मीडिया से बातचीत में बताया कि जिस मकान पर बिकाऊ के पोस्टर लगाए हैं। वह उनका मकान नहीं है। यह मकान मुस्कान के परिजनों के रुपयाें से नहीं बना। इस मकान को बनवाने में सौरभ ने रुपये दिए थे। प्रमोद रस्तोगी को मकान बेचने का कोई हक नहीं है। सौरभ लंदन में नौकरी करने के दौरान मुस्कान के घर पर जो रुपये भेजा था। सौरभ की मां रेणू देवी का कहना है कि मुस्कान ने जो किया वह किसी से छिपा नहीं है। मुस्कान के परिवार को ये सारी बातें पहले से पता थीं लेकिन उन्होंने हमसे कभी कुछ नहीं बताया।