फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Muskan's father again put up posters of house for sale, viral on social media

Meerut News: मुस्कान के पिता ने फिर लगाए मकान बिकाऊ के पोस्टर, सोशल मीडिया पर वायरल

Thu, 04 Dec 2025 09:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Dec 2025 09:50 PM IST
विज्ञापन
Muskan's father again put up posters of house for sale, viral on social media
- सौरभ की हत्या के मामले में जेल में बंद है पत्नी मुस्कान और उसका प्रेमी साहिल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। सौरभ की हत्या के आरोप में जिला कारागार में बंद पत्नी मुस्कान के पिता सराफ प्रमोद कुमार रस्तोगी ने एक बार फिर अपने इंदिरा नगर स्थित घर की दीवारों पर मकान बिकाऊ के पोस्टर लगा दिए हैं। सोशल मीडिया पर पोस्टर वायरल हो गए हैं।
तीन मार्च को मुस्कान ने सौरभ की हत्या मुस्कान ने साहिल के साथ मिलकर कर दी थी। जिसके बाद वह हिमाचल घूमने चले गए थे। 17 मार्च को वापस लौटे और फिर 18 मार्च को मुस्कान ने अपनी मां को जानकारी दी थी। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मुस्कान के पिता की घर के बाहर सर्राफा की दुकान है। वारदात से पहले उनका ठीक व्यापार चल रहा था लेकिन सौरभ की हत्या के बाद बदनामी इस कदर हुई कि उनका व्यापार चौपट हो गया।
विज्ञापन

उन्होंने कई लोगों को उधार दिया था, जिसे लोगों ने नहीं चुकाया। इस घटना के बाद परिवार का काफी अर्थिक नुकसान हुआ। कुछ दिनों पहले उन्होंने अपने घर पर मकान बिकाऊ के पोस्टर लगा दिए थे। जिसके बाद सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उतार दिए थे। अब बृहस्पतिवार को उन्होंने एक बार फिर मकान बिकाऊ के पोस्टर लगा दिए है, जो चर्चा का विषय बना है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि मुस्कान के पिता ने मकान बिकाऊ के पोस्टर लगाए हैं। उनके मां-बाप आरोपी नहीं है। वह मकान कहीं भी लें या बेचे यह उनकी जांच का हिस्सा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मकान बेचने का अधिकार नहीं : राहुल

सौरभ के भाई राहुल उर्फ बबलू ने कहा कि जिस घर पर वह मकान बिकाऊ के पोस्टर लगाए है, वह उनका मकान नहीं है। यह मकान मुस्कान के परिजनों के रुपयों से नहीं बना। इस मकान को बनवाने में सौरभ ने रुपये लगाए थे। प्रमोद रस्तोगी को मकान बेचने का कोई हक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article