फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Muskan-Sahil's bail plea will be heard today

मुस्कान-साहिल की जमानत अर्जी पर आज होगी सुनवाई

Sat, 03 May 2025 02:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 03 May 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
Muskan-Sahil's bail plea will be heard today
मेरठ। सौरभ राजपूत हत्याकांड में जेल में बंद पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला की जमानत अर्जी पर शनिवार को सुनवाई होगी। जिला जज कोर्ट में यह सुनवाई होगी। इससे पहले अपर सत्र न्यायालय में जमानत याचिका खारिज हो चुकी है।
विज्ञापन

ब्रह्मपुरी के इंदिरानगर निवासी सौरभ राजपूत की तीन मार्च को पत्नी मुस्कान ने अपने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर सीने में चाकू घोंपकर हत्या कर दी थी। आरोपियों ने शव के टुकड़े कर उसे नीले ड्रम में सीमेंट व डस्ट के घोल से जमा दिया था। दोनों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने ड्रम और उसमें जमाए गए सौरभ के शव के टुकड़ों को बरामद कर लिया था। 19 मार्च को पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। तभी से मुस्कान व साहिल जिला कारागार में बंद है।
विज्ञापन

दोनों को कोर्ट में पैरवी सरकारी अधिवक्ता रेखा जैन कर रही हैं। मुस्कान और साहिल अब जेल से बाहर आना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने अपनी अधिवक्ता से कोर्ट में जमानत अर्जी लगवाई है। रेखा जैन ने बताया कि सेशन कोर्ट में दोनों की जमानत के लिए आवेदन किया गया है। इस पर सुनवाई की तिथि पहले एक मई निर्धारित की गई थी, लेकिन उनके आग्रह पर कोर्ट ने 3 मई तिथि निर्धारित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed