फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Murder of youth in Bhamauri: Accused not arrested in Mohit murder case, villagers angry

एलएलबी के छात्र की हत्या: आरोपियों ने सरेंडर की अर्जी डाली, ग्रामीणों में रोष, एसएसपी ऑफिस पर प्रदर्शन

Mon, 18 Sep 2023 01:18 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 18 Sep 2023 01:18 PM IST
सार

Murder in Meerut : सरधना में एलएलबी के छात्र की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस की तीन टीम आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। वहीं सोमवार को ग्रामीणों ने एसएसपी ऑफिस पहुंचकर हंगामा कर दिया। परिजनों व ग्रामीणों ने एक पक्षीय कार्रवाई का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Murder of youth in Bhamauri: Accused not arrested in Mohit murder case, villagers angry
एसएसपी ऑफिस पर प्रदर्शन करते परिजन व ग्रामीण - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सरधना के गांव भामौरी गांव में बीते गुरुवार सुबह एलएलबी के छात्र की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस की तीन टीम आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। शनिवार को हत्या के आरोपी दो सगे भाइयों ने कोर्ट में सरेंडर के लिए अर्जी दाखिल कर दी है। इसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस एसओजी ने आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। वहीं गुस्साए परिजनों व ग्रामीणों ने पुलिस पर एक पक्षीय कार्रवाई का आरोप लगाते हुए एसएसपी ऑफिस पर हंगामा कर दिया।

विज्ञापन
बुधवार को गांव भामौरी में मोहित पुत्र अनिल की गांव के ही राहुल व मनोज पुत्र विनोद से रास्ते पर खड़े ट्रैक्टर को हटाने को लेकर कहासुनी हो गई थी। हालांकि गणमान्य लोगों ने दोनों पक्षों में सुलह करा दी थी लेकिन गुरुवार सुबह दोनों भाइयों मनोज व राहुल ने गांव के बाहर स्थित डेरी के पास मोहित की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  मिहिर भोज विवाद: बिना अनुमति यात्रा निकालने पर कार्रवाई, अतुल प्रधान समेत कई लोग हिरासत में, पुलिस लाइन भेजे
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहित के पिता अनिल ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। अगले दिन ग्रामीणों ने थाने पहुंचकर जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की थी। पुलिस ने दो दिन में गिरफ्तारी का आश्वासन दिया लेकिन आरोपी अब भी पुलिस की पहुंच से दूर हैं।

वहीं, थाना पुलिस को जानकारी मिली कि शनिवार को हत्या के आरोपी आईटीबीपी के जवान मनोज व राहुल ने सरेंडर के लिए कोर्ट में अर्जी डाली है, जिस पर सोमवार को सुनवाई होगी।

ऐसे में किरकिरी से बचने के लिए पुलिस एसओजी ने आरोपियों की तलाश तेज दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक रमाकांत पचौरी ने बताया कि हत्या के आरोपियों ने कोर्ट में सरेंडर की अर्जी डाली है, उस पर सोमवार को सुनवाई होगी। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

एक पक्षीय कार्रवाई का लगाया आरोप
थाना क्षेत्र के गांव भामौरी में मोहित हत्याकांड के मामले में आरोपियों के पक्ष में आजाद अधिकार सेना ने अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करने का एलान कर दिया। आजाद अधिकार सेना की प्रवक्ता व पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर की पत्नी नूतन ठाकुर ने विज्ञप्ति जारी कर आरोप लगाया कि पुलिस सत्ता पक्ष के दबाव में एकपक्षीय कार्रवाई कर रही है।

संगठन के अनुसार आरोपी पक्ष ने थाना पुलिस को सीसीटीवी कैमरे की फुटेज व कई ऑडियो देने का दावा करते हुए इन बिंदुओं पर जांच नहीं करने का आरोप लगाया है इसके खिलाफ कमिश्नरी स्थित चौधरी चरण सिंह पार्क में पश्चिमी क्षेत्र प्रभारी देवेंद्र सिंह राणा के नेतृत्व में आज धरना शुरू किया जाएगा। सीओ सरधना शिव प्रताप सिंह का कहना है कि मामले में निष्पक्ष जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed