फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   murder of young man in illegal relations in Bijnore, Case against three accused

अनैतिक संबंधों में युवक की गोली मारकर हत्या, पत्नी ने तीन के खिलाफ कराया मुकदमा दर्ज

Tue, 29 May 2018 08:17 PM IST
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर Updated Tue, 29 May 2018 08:17 PM IST
विज्ञापन
murder of young man in illegal relations in Bijnore, Case against three accused
फाइल फोटो

पत्नी से अनैतिक संबंधों के चलते एक युवक ने अपने दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी। युवक पूजा करने के लिए मंदिर जा रहा था। उसी समय हत्यारोपियों ने घटना को अंजाम दिया।

विज्ञापन

        
घटना उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद की है। यहां स्योहारा के गांव महुपुरा में सोमवार की रात एक युवक ने दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक की पत्नी ने गांव के ही तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस के मुताबिक युवक के एक हत्यारोपी की पत्नी से अनैतिक संबंध थे, इसी के विरोध में युवक की गोली मारकर हत्या की गई है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।   
विज्ञापन


गांव निवासी ताराचंद सैनी (35) अपने घर पर ही परचून की दुकान करता था। सोमवार रात करीब आठ बजे वह अपने घर से पूजा करने के लिए चामुंडा मंदिर पर गया था। काफी समय तक ताराचंद के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। मंदिर के बाहर चबूतरे पर उसका रक्तरंजित शव पड़ा मिला। उसको गोली मारी गई थी। हत्या का पता चलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर थानाध्यक्ष अरिहंत कुमार सिद्धार्थ पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को उठाने का प्रयास किया तो गांव की महिलाएं जीप के सामने जमीन पर लेट गईं। महिलाएं हत्यारोपियों को तुरंत गिरफ्तारी करने पर मांग पर अड़ गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : युवती ने थाने में की आत्महत्या, फंदे पर लटकी लाश देख उड़े पुलिस अफसरों के होश

murder of young man in illegal relations in Bijnore, Case against three accused
फाइल फोटो

सीओ अर्चना सिंह ने मौके पर पहुंचकर महिलाओं को समझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। ताराचंद की पत्नी नीरज ने गांव के राकेश, नरेंद्र और उसके पिता ओमप्रकाश के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

थानाध्यक्ष अरिहंत कुमार के मुताबिक राकेश और ताराचंद दोस्त थे। राकेश की पत्नी से ताराचंद के अनैतिक संबंध थे। दो साल पहले ताराचंद के दादा की मौत हो गई थी। ओमप्रकाश ताराचंद का चाचा है। ताराचंद ने ओमप्रकाश और उसके पुत्र नरेंद्र पर दादा की हत्या का आरोप लगाया था। जबकि वृद्ध की मौत हार्ट अटैक से हुई थी। तक से ओमप्रकाश और उसका पुत्र नरेंद्र ताराचंद से रंजिश रखते थे। ताराचंद की हत्या के लिए राकेश, ओमप्रकाश और नरेंद्र एक हो गए। उन्होंने ताराचंद की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी नरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी दो आरोपियों की तलाश की जा रही है। मंगलवार सुबह मृतक के परिजन रघुवेंद्र सिंह, राजकुमार सिंह, सोनू, अमर सिंह, दयाराम, तेजपाल, मृतक की पत्नी नीरज, मुन्नी, कुसुम, बाला, गोमती आदि थाने पहुंचे और थानाध्यक्ष से आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की। थानाध्यक्ष के आरोपियों के साथ कोई नरमी न बरते जाने और तुरत गिरफ्तार कर लेने का आश्वासन दिया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed