फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   murder of woman in Meerut, brother arrested

हिना छोड़ गई दुनिया... प्यार किया तो अपनो ने ले ली जान, एक दिन पहले बच्ची को दिया था जन्म

Tue, 07 Aug 2018 09:45 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Tue, 07 Aug 2018 09:45 PM IST
विज्ञापन
murder of woman in Meerut, brother arrested
हिना का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

हिना की हत्या शहर के लोगों को वह सबक दे गई, जिसके बाद शायद ही कोई अपनो पर यकीन करें। जी हां, हुआ कुछ ऐसा, एक मां ने अपनी एक दिन की बेटी की खातिर अपनो की पांच गोलियां सीने पर झेली और दुनिया छोड़कर चली गई।

विज्ञापन


ई-रिक्शा में हिना के साथ उसकी जेठानी परवीन और रेशमा के अलावा उसका एक साल की बेटा भी था। हिना ने रविवार को ही बेटी को जन्म दिया था, जोकि उसकी गोद में थी। हत्यारोपी बबलू ने टारगेट बनाकर अपनी बुआ हिना को गोली मारी। पहली गोली सीने पर लगते ही हिना ने अपनी एक दिन की बच्ची की जान बचाकर उसे अपनी जेठानी को अमानत के तौर पर सौंप दिया और दुनिया छोड़कर चली गई। घटना उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले की है।
विज्ञापन


जेठानी बनीं गवाह 
इंस्पेक्टर कोतवाली यशवीर सिंह के अनुसार हिना की दोनों जेठानी परवीन और रेशमा वारदात की चश्मदीद हैं। चश्मदीद परवीन ने बताया कि हिना ने रविवार को बेटी का जन्म दिया था। डॉक्टरों ने सोमवार दोपहर हिना को स्वस्थ बताकर डिस्चार्ज कर दिया था। शाम को अस्पताल से वह हिना को लेकर घर आ रही थी। ई-रिक्शा में एक तरफ हिना और जेठानी रेशमा बैठी थी। दूसरी सीट पर परवीन और हिना का बेटा बैठा था। एक दिन की बच्ची हिना की गोद में थी। इस दौरान वहां बाइक से हिना का भतीजा बबलू और उसका साथी आया। बबलू ने पहली गोली हिना को पीछे से मारी, जो उसके कंधे में लगी। गोली लगते ही हिना ने बच्ची परवीन को दे दी। उसके तुरंत बाद बबलू ने दूसरी गोली सीने पर मारी। उसके बाद हिना को तीन गोलियां और मारी गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

murder of woman in Meerut, brother arrested
घटना के बारे में एसएसपी को बताता हत्यारोपी भतीजा - फोटो : अमर उजाला

अब बोलने की हिम्मत नहीं 
हिना पर गोलियां चलते ही दोनों जेठानी रिक्शा से कूदीं और दोनों बच्चों को लेकर वहां से हट गईं। हत्यारोपियों के जाने के बाद दोनो महिलाएं सामने आईं। लोगों के अनुसार गोलियां चलते ही वहां अफरातफरी मच गई थी। पूछताछ के दौरान दोनों महिलाओं ने कहा कि अभी बोलने की हिम्मत नहीं है। हिना को बेदर्दी से मारा गया है।

प्रेम विवाह पर ऑनर किलिंग
यह मामला ऑनर किलिंग का है। हत्यारोपी बबलू को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में प्रयुक्त पिस्टल भी बरामद कर ली है। दूसरे आरोपी की तलाश जारी है। हत्या के पीछे कारण लव मैरिज होना बताया गया है। -रणविजय सिंह, एसपी सिटी 

बुआ ने बेइज्जती की थी
इंस्पेक्टर कोतवाली यशवीर सिंह के मुताबिक लिसाड़ी गेट थाने की हवालात में बंद हत्यारोपी बबलू ने बताया कि उसका टारगेट सिर्फ हिना थी। उसके दोनों बच्चे उसे नहीं दिखाई दिए। गोलियां चलते ही उसने दो महिलाएं वहां से भागते देखी थीं। बबलू ने कहा कि उसे बुआ की हत्या करने का कोई पछतावा नहीं है। लव मैरिज का वह पहले से विरोध कर रहा था। जिस पर हिना ने मेरी बेइज्जती की थी। तभी से उसने कसम खाई थी कि हिना को वह जिंदा नहीं छोड़ेगा। वह दो बार हिना पर हमला कर चुका था। लेकिन दोनों बार परिजनों ने समझौता करा दिया था। लेकिन हिना को मारना उसका मकसद था। बस मौके का इंतजार कर रहा था। वह अस्पताल में भी हिना को मारने पहुंचा था। लेकिन मौका नहीं मिला था। सोमवार को उसे मौका मिल गया था।

तो खुद को मार लेता 
एसएसपी राजेश कुमार पांडेय ने लिसाड़ी गेट थाने जाकर आरोपी बबलू से पूछताछ की। आरोपी बबलू ने कहा कि बुआ को न मारता तो खुद को मार लेता। वह बदनामी नहीं झेल सकता था। दो साल पहले पिता की मौत हो गई थी। मां इद्दत में बैठी थी। तभी हिना घर से चली गई थी। हमारे परिवार की बदनामी हुई। जिसके चलते कई बार मैंने आत्महत्या करने का प्रयास भी किया। यह सब कुछ बबलू ने सोशल साइट पर भी लिखना बताया। एसएसपी का कहना है कि बबलू ने हत्या करना कबूल किया है।

दबिश से पहले पहुंचा थाने
हत्या के बाद कोतवाली पुलिस ने आरोपी बबलू की तलाश में दबिश देने की तैयारी शुरू ही की थी कि इससे पहले बबलू ने लिसाड़ी गेट थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया था। पुलिस के अनुसार बबलू ने खुद को लिसाड़ी गेट निवासी हिना का सगा भतीजा बताते हुए हत्या करने की जानकारी पुलिस को दी। कहा कि उसकी बुआ हिना ने परिजनों की मर्जी के बिना दूसरी बिरादरी के युवक राशिद से दो साल पहले लव मैरिज की थी, जिससे वह खफा था।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed