पॉलीटेक्निक के छात्र की चाकू से गोदकर हत्या, पिता बनाना चाहते थे इंजीनियर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के बागपत जिले में बड़का गांव के जंगल में रामबाग कॉलोनी निवासी पालीटेक्निक के छात्र की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। सूचना पर एसपी, एएसपी और सीओ मौके पर पहुंचे और जांच की। इस संबंध में मृतक छात्र के पिता ने अज्ञात में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है, उसे पूछताछ की जा रही है।
रामबाग कॉलोनी सांई बाबा मंदिर के सामने रहने वाला आकाश (21) पुत्र प्रदीप पॉलीटेक्निक में सिविल प्रथम वर्ष का छात्र था। वह मंगलवार को 12 बजे नेहरू रोड स्थित अपनी जूस की दुकान से युवक प्रवीण के साथ बाइक पर बैठकर पालीटेक्निक में गया, वहां उसने दो पीरियड भी अटैंड किए और 3.20 बजे तक वह संस्थान परिसर में था। जब देर रात्रि तक वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कहीं पता नहीं लगा।
बुधवार की सुबह बड़का गांव के नरेंद्र चौधरी को अपने खेत में एक युवक का खून से लथपथ शव पड़ा मिला। इस पर वहां काफी लोग जमा हो गए। सूचना पर एसपी शैलेष पांडे, एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव, सीओ रामानन्द कुशवाहा व कोतवाली प्रभारी बीएस सिरोही पुलिस बल के साथ वहां पर पहुंचे और जेब से मिले परिचय पत्र के आधार पर शव की शिनाख्त आकाश के रूप में हुई। उसकी छाती व शरीर पर एक दर्जन चाकू के निशान थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस संबंध में आकाश के पिता प्रदीप ने अज्ञात में मामला दर्ज कराया है।
नहीं थी किसी से रंजिश, पॉलीटेक्निक से जुड़ा हो सकता है मामला
आकाश के पिता प्रदीप ने बताया कि आकाश की मोहल्ले में किसी से रंजिश नहीं थी और वह सीधा-साधा था और पढ़ने के साथ-साथ वह जूस की दुकान पर चला जाता था। सीओ रामानन्द कुशवाहा ने बताया कि जिस युवक प्रवीण के साथ वह पालीटेक्निक गया था, उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, उन्होंने बताया कि हत्या के पीछे पालीटेक्निक से जुड़ा मामला भी हो सकता है। पुलिस दोनों बिंदुओं पर जांच कर रही है। उसके पास मोबाइल भी नहीं मिला और फोन करने पर स्विच ऑफ जा रहा है।
इंजीनियर बनाना चाहता था पिता
आकाश के पिता प्रदीप नेहरू रोड पर जूस बेचने का काम करते हैं। मेहनत मजदूरी कर उन्होंने आकाश को पढ़ाया और पॉलीटेक्निक में चयनित कराकर उसे इंजीनियर बनाने का उनका सपना था, लेकिन वह अधूरा रह गया, उसका बड़ा भाई विशाल दिल्ली में एलएलबी कर रहा है।
मां का रोते हुए हो रहा था बुरा हाल
आकाश की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। उसकी मा कृष्णा का रोते हुए बुरा हाल हो रहा था, परिवार की महिलाए उसे ढांढ़स बंधाने में जुटी थी। बार-बार मां कह रही थी कि उसका भी सपना था कि आकाश बड़ा अधिकारी बने, लेकिन उसका लाल उससे छीन लिया। जिसने ऐसा किया है, उनका उसने क्या बिगाड़ा था।
शव के पहुंचते ही लोगों की भीड़ जमा, खुलासे की मांग की
जैसे ही पॉलीटेनिक के छात्र आकाश का शव पीएम के बाद रामबाग कॉलोनी पहुंचा तो वहां पर भारी भीड़ जमा हो गई। उन्होंने पुलिस ने हत्याकांड का शीघ्र खुलासे की मांग की। मोहल्ले के लोगों का कहना था कि इस हत्या में उसका कोई नजदीक युवक रहा है, उसकी तलाश पुलिस करें और उसके मोबाइल का भी पता लगाए, देर शाम शव का अंतिम संस्कार किया।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/