फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   murder of Minor girl in Baghpat

यूपी: किशोरी की गोली मारकर हत्या, कमरे में लाश देख उड़े पुलिस अफसरों के होश

Mon, 06 Aug 2018 10:17 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत Updated Mon, 06 Aug 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
murder of Minor girl in Baghpat
घटना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

ननिहाल में पढ़ने के लिए आई किशोरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। परिजनों को लाश कमरे में पड़ी मिली। पुलिस को हत्या की सूचना करीब छह घंटे बाद दी। कमरे में पड़ी लाश देख पुलिस अधिकारियों के होश उड़ गए। जानिए पूरा मामला। 

विज्ञापन


किशोरी के चेहरे पर दाई तरफ आंख के नीचे गोली मारी गई है। पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। परिजनों ने किसी तरह की जानकारी से इंकार किया है। घटना उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में छपरौली थाना क्षेत्र के लूंब गांव की है।   
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर के करीमनगर गांव निवासी मनोज शर्मा अपनी पत्नी के साथ हिमाचल प्रदेश के बद्दी शहर में में प्राइवेट नौकरी करते हैं। करीब तीन माह पहले मनोज ने अपनी बेटी कक्षा नौ की छात्रा किरण (14) को लूंब गांव स्थित उसके नाना महिपाल शर्मा के पास पढ़ाई करने के लिए भेजा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिपाल शर्मा ने पुलिस को बताया कि रविवार की रात में किरण अपनी बहन के पास सो रही थी। सोमवार सुबह वह चारपाई पर नहीं मिली। परिजनों ने तलाश की तो मकान के एक कमरे में गोली लगा शव चारपाई पर पड़ा हुआ था। उसके चेहरे पर दाई तरफ आंख के नीचे गोली मारी गई। परिजनों ने वारदात की जानकारी दोपहर 11 बजकर 55 मिनट पर पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची। छात्रा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

महिपाल शर्मा ने थाने में अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसपी जयप्रकाश ने बताया कि लूंब में छात्रा का गोली लगा शव मिला है। प्रकरण की जांच शुरू कर दी गई है। हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed