फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   murder of lover boy in muzaffarnagar, Case registered

बेटी के प्रेमी की गोली मारकर हत्या, रात में ऊपरी मंजिल पर मिलने आया था युवक

Wed, 09 May 2018 07:52 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Wed, 09 May 2018 07:52 PM IST
विज्ञापन
murder of lover boy in muzaffarnagar, Case registered
फाइल फोटो

अंधेरे का फायदा उठाकर प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंच गया। लेकिन युवती के पिता ने उसे ऊपरी मंजिल पर दबोच लिया और गोली मार कर हत्या कर दी।

विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले की है। नई मंडी क्षेत्र निवासी ने बेटी के प्रेमी विकास की एलानिया हत्या कर सनसनी फैला दी। उसने एक माह पहले ही विकास को धमकी दे दी थी। कहा था कि यदि अब दोबारा घर आया तो गोली मार कर खोपड़ी उड़ा दूंगा। सोमवार रात को उसने बेटी से मिलने आए विकास की कनपटी पर तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी। 
विज्ञापन


शहर के एक कॉलोनी निवासी की तीन बेटियों में बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है, जबकि दूसरी बेटी इंटर में और छोटी बेटी हाईस्कूल में पढ़ती है। बेटा कक्षा सात में पढ़ता है। राजमिस्त्री होने के कारण आरोपी सीमेंट की दुकान पर जाता था, जहां पर उसकी जान पहचान रामकुमार से हुई थी। दोनों का घरों पर भी आना जाना था। करीब छह माह पहले विकास का पिता के दोस्त की छोटी बेटी के साथ प्रेम प्रसंग शुरू हुआ था। इसकी जानकारी परिवार के लोगों को होने पर विकास के घर पर आने जाने पर पाबंदी लगा दी थी। पुलिस के अनुसार एक माह पहले विकास को हत्यारोपी ने अपने घर पर देख लिया था, तब उसने विकास और उसके परिजनों को धमकी दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि विकास दोबारा उसके घर पर आया तो उसकी गोली मार कर हत्या कर दूंगा। पुलिस के अनुसार इस धमकी का असर प्रेमी युगल पर नहीं पड़ा। सोमवार रात धूल भरी आंधी चली तो बिजली चली गई। इसी का फायदा उठा कर विकास अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंच गया। लड़की ऊपरी मंजिल पर थी, जबकि उसका पिता नीचे सो रहा था। आंधी आने के कारण उसकी आंख खुल गई। उसे ऊपरी मंजिल पर किसी के होने का शक हुआ। वह तमंचा लेकर ऊपरी मंजिल पर पहुंचा, तो वहां विकास को पाया। खफा हत्यारोपी ने उसे दबोच लिया और बालकनी में उसे नीचे गिरा कर कनपटी से तमंचा सटा कर उसकी गोली मार कर हत्या कर दी।

पढ़ें : प्रेम विवाह की रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या, देखिए तस्वीरें

विकास की हत्या कर हाथ में रखा तमंचा 

murder of lover boy in muzaffarnagar, Case registered
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विकास की हत्या करने के बाद आरोपी ने उसके हाथ में तमंचा थमा दिया। गोली चलने की आवाज से मोहल्ले में जाग हुई, लोग घरों से बाहर निकल कर आरोपी के घर आए, तो उसने लोगों को बताया कि घर में बदमाश आए थे, परिजनों ने शोर मचाया तो बदमाशों की गोली से ही यह बदमाश मर गया। सूचना पर जब पुलिस पहुंची तो अनिल ने पुलिस को भी ये ही कहानी बताई, मगर पुलिस ने जल्द ही उससे सच उगलवा लिया। उसने कहा कि इसे (विकास) एक महीने पहले ही कह था कि यदि वह दोबारा आया तो गोली मार दूंगा। इसीलिए उसने पहले से ही तमंचा खरीद कर रख रखा था। विकास की हत्या के बाद पुलिस ने प्रेमिका को उसके ताऊ की सुपुर्दगी में दिया है। पुलिस उससे बाद में पूछताछ करेगी। इसके अलावा पुलिस ने दोनों के मोबाइल फोन की डिटेल भी निकालने की प्रक्रिया प्रारंभ की है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed